विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूधेश्वर नाथ मंदिर में कांवड़ मेले की तैयारियां पूरी, शिवभक्तों के लिए भोजन से एंबुलेंस तक की व्यवस्था

Published: Mon, 03 Aug 2026 01:55 AM (IST)

गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में 9-11 अगस्त को कांवड़ मेले के लिए बैठक हुई, जिसमें शिवभक्तों की सुविधा हेतु ...और पढ़ें

श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में बैठक करते महंत नारायण गिरी व अन्य। सौ- मंदिर समिति

श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में बैठक करते महंत नारायण गिरी व अन्य। सौ- मंदिर समिति

HighLights

  1. कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं के लिए बैठक का आयोजन।

  2. प्रमुख स्थानों पर सेवा कार्यों के लिए कार्यकर्ता तैनात रहेंगे।

  3. चिकित्सा सहायता और एंबुलेंस सेवा की विशेष व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में आगामी 9, 10 और 11 अगस्त को आयोजित होने वाले कांवड़ मेले में शिवभक्तों की सुविधा और सेवा व्यवस्था को लेकर रविवार को बैठक की गई।

पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की रणनीति तय की गई।

प्रमुख स्थानों पर रहेगी तैनाती

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की भक्ति, श्रद्धा और तपस्या का महापर्व है। कांवड़ियों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि तीनों दिनों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी शिवभक्त को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जस्सीपुरा मोड़, शंभू दयाल इंटर कालेज, डिग्री कालेज, रामलीला मैदान, एमएमजी जिला अस्पताल, मेरठ मोड़ और दूधेश्वर मंदिर के गेट नंबर-7 सहित प्रमुख स्थानों पर सेवा कार्यों के लिए कार्यकर्ता तैनात रहेंगे।

चिकित्सा सहायता और आवश्यक दवाइयों की विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सहायता और आवश्यक दवाइयों की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। हरिद्वार से गाजियाबाद तक चिकित्सा उपकरणों और दवाइयों से सुसज्जित एंबुलेंस सेवा संचालित होगी, जिससे आपात स्थिति में कांवड़ियों को तत्काल उपचार मिल सके।

इस सेवा का संचालन महानगर अध्यक्ष डा. डीपी नागर के नेतृत्व में किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेंद्र नागर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुकेश यादव, लाइनपार क्षेत्र अध्यक्ष अंकुर भाटी, जयवीर भड़ाना, देवेंद्र नागर, डा. राजेश तोमर सहित दूधेश्वर सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मेरठ में कांवड़ यात्रा नियमों के उल्लंघन पर मोघा होटल सील, खाने में मिला था प्याज-लहसुन

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में जान गंवाने वाले चार नाबालिग कांवड़ियों के परिवारों को मिलेंगे 5-5 लाख, चंडीगढ़ के प्रशासक ने की घोषणा