Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, पहली बार ITMS कैमरों से होगी निगरानी; गाजियाबाद में 50 से ज्यादा एंबुलेंस तैयार

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 06:19 AM (IST)

    गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें पहली बार यात्रा की निगरानी आईटीएमएस कैमरों से होगी। कांवड़ियों के लिए 50 से अधिक एंबुले ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गईं।

    गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गईं।

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा की निगरानी आईटीएमएस कैमरों से होगी।

    2. 50 से अधिक एंबुलेंस और 28 स्वास्थ्य केंद्र तैयार।

    3. ठहरने, भोजन और सफाई की व्यापक व्यवस्थाएं की गईं।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ यात्रा की तैयारी तेज कर दी हैं। पहली बार आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के कैमरों की निगरानी में कांवड़ यात्रा होगी।

    कांवड़ियों की सुविधा के लिए ठहरने, भोजन, रोशनी और सड़क मरम्मत सहित कई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इतना ही नहीं पैर में छाले पड़ने से लेकर तबीयत खराब होने पर तुरंत एंबुलेंस मिलेगी। 50 से अधिक एंबुलेंस का इंतजाम किया जा रहा है। 28 स्थानों पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाये जाएंगे।

    सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

    नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि साईं उपवन में कांवड़ियों के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाए जा रहे हैं। शंभू दयाल इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। कांवड़ियों के लिए बेड, कूलर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    सड़कों को चमकाने का काम किया जा रहा

    कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी गड्ढों को भरने और सड़कों को चमकाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा जहां-जहां फुटपाथ क्षतिग्रस्त हैं, उनकी भी मरम्मत कराई जा रही है। यात्रा मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों की जांच कर उन्हें ठीक कराया जा रहा है।

    दुधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। कांवड़ यात्रा में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। 722 कर्मचारी तैनात करने के साथ ही 45 मोबाइल टायलेट रखे जाएंगे।

    नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर विशेष सफाई व्यवस्था की जाएगी। मोबाइल टायलेटों की सफाई के लिए पांच विशेष प्रेशर क्लीनर गाड़ियां भी लगाई जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम, ढाबों पर भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

    कूड़ा कलेक्शन के लिए 68 वाहनों की व्यवस्था की जाएगी, जो यात्रा मार्ग और शिविरों से लगातार कूड़ा उठाने का काम करेंगे। श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की ओर से 100 से अधिक पानी के टैंकर लगाए जाएंगे।

    खबरें और भी