विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में कम प्रेशर से पानी की समस्या, 70 हजार आबादी परेशान

Published: Thu, 06 Aug 2026 09:22 PM (IST)

ट्रांस हिंडन के कड़कड़ माडल और सूर्य नगर में कम प्रेशर से जलापूर्ति होने के कारण करीब 70 हजार लोग प्रभावित हुए।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. कड़कड़ माडल और सूर्य नगर में कम प्रेशर से जलापूर्ति हुई।

  2. करीब 70 हजार की आबादी को पानी की किल्लत।

  3. जलकल विभाग ने आपूर्ति सामान्य बताकर जांच का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन के कड़कड़ माडल और सूर्य नगर में बृहस्पतिवार को कम प्रेशर से जलापूर्ति हुई। इससे करीब 70 हजार की आबादी को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल सका।

लोगों ने इसकी शिकायत जलकल विभाग में की, लेकिन अधिकारियों ने अपने स्तर से आपूर्ति सामान्य बताते हुए पल्ला झाड़ लिया।

कड़कड़ माडल के सतीश कुमार ने बताया कि सुबह सात से आठ बजे तक जलापूर्ति होती है। जब सात बजे मोटर चलाई तो नल में थोड़ा-थोड़ा पानी आया।

आए दिन कम प्रेशर से लोग परेशान

करीब 30 से 40 मीटर तक मोटर चलाई लेकिन पूरी टंकी नहीं भर सकी। जो पानी भरा वह भी एक-दो घंटे में ही खर्च हो गया। इससे दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने बताया कि यहां करीब 50 हजार की आबादी रहती है। आए दिन कम प्रेशर और दूषित पानी की जलापूर्ति से जूझना पड़ता है।

शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती। वहीं, सूर्या नगर के जैनेंद्र चौहान ने बताया कि सुबह में पानी इतने कम प्रेशर से आया कि ऊपरी मंजिलों तक पानी ही नहीं पहुंच सका। इससे करीब 20 हजार आबादी को परेशानी हुई।

बीते एक सप्ताह में तीन दिन कम प्रेशर से पानी आने की समस्या रही है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद का कहना है कि हमारे स्तर से आपूर्ति सामान्य थी। अगर कम प्रेशर से पानी पहुंचा है तो जांच कराकर समाधान कराया जाएगा।