गाजियाबाद: घर से निकले शख्स SUV में मिले मृत, डॉक्टरों को 'साइलेंट अटैक' का शक
गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में एक ग्रैंड विटारा कार में अनुराग श्रीवास्तव नामक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला।

अनुराग की कार के पास जमा भीड़ और जांच करती पुलिस। वीडियो ग्रैब
HighLights
गाजियाबाद में कार में मिला युवक का शव
मृतक की पहचान अनुराग श्रीवास्तव के रूप में हुई
डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट को बताया मौत का कारण
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के लालकुआं के पास कविनगर थानाक्षेत्र में कार में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है।
युवक स्टीयरिंग सीट पर बैठा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मार्चरी भिजवाया है। युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
सुबह 10 बजे निकले थे घर से
मृतक की पहचान प्रताप विहार निवासी अनुराग श्रीवास्तव के रूप में हुई है। अनुराग अपनी ग्रैंड विटारा कार से सुबह करीब 10 बजे काम के लिए निकले थे।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में चिकित्सकों ने कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया है। पीएम रिपोर्ट से मौत की सही वजह का पता चलेगा।
