Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले मारपीट, फिर गोली मारी: गाजियाबाद में युवक पर जानलेवा हमला, GTB में जिंदगी-मौत से जूझ रहा

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:07 AM (GMT+05:30)

    लोनी में दयाराम फार्महाउस के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक युवक रीतिक को पहले पीटा और फिर उसके सीने में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. लोनी में युवक रीतिक को बाइक सवारों ने गोली मारी।

    2. हमलावरों ने पहले पीटा, फिर सीने में गोली दागी।

    3. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    हरिशंकर शर्मा, (लोनी) गाजियाबाद। बॉर्डर थाना क्षेत्र में बेहटा नहर किनारे स्थित दयाराम फार्महाउस के पास सोमवार रात बाइक सवार तीन हमलावरों ने पहले एक युवक के साथ मारपीट की फिर उसके सीने में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    वारदात के बाद हमलावर वहां से भाग गए। दोस्तों ने घायल के स्वजन को सूचना दे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    क्या है पूरा मामला?

    तिलक राम कॉलोनी निवासी सुनील कुमार परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका 23 वर्षीय बेटा रीतिक अपने दोस्त तुषार, मयंक, दीपक, यश, उमंग के साथ बेहटा हाजीपुर नहर किनारे स्थित दयाराम फार्महाउस के सामने बैठे हुए थे।

    इसी दौरान दो बाइकों पर अंकित तोमर, सूरज धामा व प्रिंस नाम के तीन लड़के आए और रीतिक के साथ बेवजह गाली-गलौज करने लगे, विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।

    इसी दौरान आरोपित सूरज धामा ने तमंचा निकाल बेटे के सीने में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। एसीपी अंकुर विहार अमर दीप मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

    खबरें और भी