Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में चार दोस्तों ने युवक को बर्थडे पार्टी में बुलाकर की हत्या, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

    By vinit Edited By: Neeraj Tiwari
    Updated: Thu, 02 Jul 2026 09:48 AM (IST)

    गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में 22 वर्षीय मोहित की उसके दोस्तों ने जन्मदिन पार्टी में बुलाकर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरा ...और पढ़ें

    22 वर्षीय मनीष कुमार की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या की गई।

    22 वर्षीय मनीष कुमार की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या की गई। 

    HighLights

    1. गाजियाबाद में 22 वर्षीय मोहित की चाकू मारकर हत्या।

    2. दोस्तों ने जन्मदिन पार्टी में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

    3. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर में बुधवार देर रात 22 वर्षीय मोहित की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। स्वजन ने हत्या का आरोप उसके चार दोस्तों पर लगाया है।

    पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने विरोध जताते  हुए जल निगम मार्ग पर जाम लगा दिया। 

    पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पुलिस की जांच चल रही है। मौके पर फारेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। मुख्य आरोपित के घर और बाहर कई जगह खून के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में न्याय, देव, हरी और गौरव पंडित समेत कुल छह आरोपितों के नाम सामने आ रहे हैं।

    Ghaziabad-news1

    टूर के समय भी हुआ था विवाद

    मृतक के भाई मनीष का आरोप है कि करीब 20 दिन पहले मोहित का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। इसके बाद सभी खाटू श्याम और हरिद्वार घूमने गए थे। मनीष का कहना है कि उसी दौरान आरोपितों ने मोहित की हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    मनीष के अनुसार, बुधवार रात आरोपितों ने मोहित को जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। पार्टी में ही देर रात करीब ढाई बजे आरोपितों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची क्राॅसिंग रिपब्लिक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    Ghaziabad-news

    परिजनों ने जाम कर दिया सड़क

    हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने विरोध जताते  हुए जल निगम मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सुबह-सुबह उस रास्ते से गुजरने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन से आम लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस व्यवस्था करती दिखी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 167 मृत बुजुर्गों के खातों में जा रही थी वृद्धावस्था पेंशन, सत्यापन में सामने आई गड़बड़ी

    यह भी पढ़ें- PM Awas Yojana: गाजियाबाद के प्रताप विहार में 477 फ्लैटों का ड्रा, सैकड़ों परिवारों का घर का सपना हुआ पूरा