Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में एसी न हटाने पर मिली जान से मारने की धमकी, जातिसूचक शब्द भी कहे

    Updated: Sat, 30 May 2026 08:52 PM (IST)

    साहिबाबाद के ब्रिज विहार में एक व्यक्ति को एसी न हटाने पर पीटने और जातिसूचक शब्द कहने की धमकी मिली है। ...और पढ़ें

    तस्वीर एआई जनरेटेड।

    तस्वीर एआई जनरेटेड।

    HighLights

    1. एसी न हटाने पर मिली पीटने की धमकी।

    2. पड़ोसी ने पीड़ित को कहे जातिसूचक शब्द।

    3. मामा-भांजे के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र की ब्रिज विहार कालोनी में एसी न हटाने पर घर में घुसकर पीटने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

    आरोप है कि पड़ोसी ने पीड़ित को फोन कर जाति सूचक शब्द भी कहे। पीड़ित ने आरोपित मामा भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    ब्रिज विहार सी-ब्लाक निवासी राहुल दिवाकर ने बताया कि उनका सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम है। वह कैमरों की मरम्मत भी करते हैं। उन्होंने अपने फ्लैट में एसी लगवाया था। जिसकी बाहरी यूनिट लगी है।

    पड़ोसी जितेंद्र सिंह और उसका भांजा कपिल अक्सर एसी हटवाने की बात कह कर परेशान करते हैं। 24 मई को सुबह जितेंद्र सिंह ने राहुल के नंबर पर फोन कर उनसे एसी हटवाने को कहा।

    एसी न हटाने पर घर में घुसकर मारने की धमकी दी। साथ ही जातिसूचक शब्द कहे। पीड़ित ने आरोपित मामा भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।