विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में हर माह लगेगा परिवहन मेला, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी RTO सेवाएं

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:34 AM (IST)

परिवहन विभाग अब हर महीने मंडलीय परिवहन कार्यालयों में 'परिवहन मेला' आयोजित करेगा। इससे वाहन पंजीकरण, फिटनेस, परमिट और ड्राइविंग ...और पढ़ें

गाजियाबाद में हर माह लगेगा परिवहन मेला ( एआई जेनरेटेड इमेज )

गाजियाबाद में हर माह लगेगा परिवहन मेला ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. हर माह मंडलीय परिवहन कार्यालयों में आयोजित होगा परिवहन मेला।

  2. वाहन पंजीकरण, फिटनेस, परमिट जैसी सभी सेवाएं एक छत के नीचे।

  3. बकाया कर और पेनॉल्टी मामलों का भी होगा विशेष निस्तारण।

लक्ष्य चौधरी, गाजियाबाद। वाहन पंजीकरण, फिटनेस, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं के लिए अब लोगों को परिवहन कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

परिवहन विभाग हर माह मंडलीय परिवहन कार्यालयों में परिवहन मेला लगाएगा। प्रत्येक चौथे शुक्रवार को आयोजित होने वाले मेले में वाहन स्वामियों और आम नागरिकों को परिवहन विभाग की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देने के साथ समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

मेले में लगे होंगे अलग-अलग काउंटर

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार, अक्टूबर से शुरू होने वाली इस व्यवस्था के तहत 27 नवंबर और 26 दिसंबर को भी मेला लगाया जाएगा। शुक्रवार को अवकाश होने पर शनिवार को आयोजन होगा।

मेले में वाहन पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, कर भुगतान और स्क्रैपेज के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। स्क्रैप किए गए वाहनों के स्थान पर नए वाहन का पंजीकरण कराने की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी।

इसके अलावा बकाया कर और पेनॉल्टी से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए भी विशेष व्यवस्था रहेगी। परिवहन विभाग बड़े बकायेदार वाहन स्वामियों को भी मेले में बुलाएगा।

मेले में होंगे नोडल अधिकाराी भी

इसके लिए अधिक बकाया वाले वाहनों की सूची तैयार कर संबंधित स्वामियों को एसएमएस, वाट्सएप या पत्र के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

नकद और डिजिटल भुगतान के लिए अलग काउंटर बनाए जाएंगे। प्रत्येक मंडल में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- लखीसराय में 102 एंबुलेंस की खुली पोल, 9 गाड़ियों में एक्सपायरी दवाएं मिलीं, 21 वाहनों की जांच में तकनीकी खामियां



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।