गाजियाबाद में एनकाउंटर, 20 रुपये के लिए हत्या करने वाला समीर मुठभेड़ में गिरफ्तार
गाजियाबाद के साहिबाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद मुश्ताक अली के हत्यारे समीर उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया। ...और पढ़ें
HighLights
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में हत्यारा समीर गिरफ्तार।
20 रुपये के विवाद में मुश्ताक अली की हत्या।
आरोपी के पास से चाकू, तमंचा और बाइक बरामद।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के साहिबाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एनक्लेव में बुधवार दोपहर में चाकू मारकर मुश्ताक अली की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी समीर उर्फ गुड्डू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।ॉ

मुश्ताक अली ने समीर से शराब पीने के लिए 20 रुपये उधार लिए थे। बुधवार को इन्हीं 20 रुपये को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और समीर ने मुस्ताक अली पर चाकू से दो वार कर हत्या कर दी थी।
वहीं, गुस्साए परिजनों ने पुलिस चौकी पर हंगामा करते हुए मुआवजे व आरोपी की मुठभेड़ की मांग की थी।
