गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में होली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे निकले हवाई, सुबह से ही शुरू हुई कटौती
ट्रांस हिंडन के विभिन्न इलाकों में त्योहार के दिन भी सुबह से बिजली कटौती हुई, जिससे निर्बाध आपूर्ति के दावे झूठे साबित हुए। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सुब ...और पढ़ें

बार-बार बिजली कटने से परेशान हो रहे लोग। (फाइल फोटो)
HighLights
त्योहार पर ट्रांस हिंडन में सुबह से बिजली कटौती
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में 15 हजार लोग पानी से वंचित
वसुंधरा, इंदिरापुरम सहित कई क्षेत्रों में घंटों कटौती
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। विद्युत निगम के अधिकारियों के निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे हवाई निकलते। त्योहार पर भी सुबह से ही बिजली कटौती का सिलसिला हो गया। लोग विद्युत निगम के अधिकारियों से आपूर्ति सामान्य करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही।
टीला मोड की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सुबह करीब आठ बजे ही बिजली कट गई। लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत निगम के अधिकारियों से की तो उन्होंने 10 बजे तक आपूर्ति सामान्य होने का आश्वासन दिया। दिए गए समय के भी एक घंटे बाद आपूर्ति हुई।
स्थानीय राम आशीष व मनोज वर्मा ने बताया कि सुबह में बिजली कटौती के कारण पानी भी नहीं मिल सका। इससे यहां के करीब 15 हजार लोगों को दिनभर बिन पानी के रहना पड़ा। होली के चलते बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी बिजली का आना-जाना बना रहा। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। रोजाना ही बिजली कटौती होती है।
सुबह में बिजली कटौती से नहीं मिला पानी
ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में सुबह में बिजली कटौती के कारण पानी नहीं मिल सका। सुबह में आठ से नौ बजे के बीच पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण मोटर ही नहीं चल सकी। इससे पानी स्टोर नहीं हो सका। लोगों को बोतलबंद पानी से गुजारा करना पड़ा।
खबरें और भी
इन इलाकों में भी रही ट्रिपिंग व कटौती
ट्रांस हिंडन के वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, कौशांबी, राजेंद्र नगर, मोहननगर समेत ज्यादातर इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या रही। दिनभर में करीब 10 से 15 बार बिजली का आना जाना लगा रहा। राजेंद्र नगर सेक्टर-सात में करीब चार घंटे बिजली कटौती हुई। इसके अलावा इंदिरापुरम के नीति खंड-तीन में भी तीन घंटे बिजली कटी।
सभी इलाकों में निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। छोटे-छोटे फाल्ट होने के कारण कुछ इलाकों में आपूर्ति प्रभावित हुई थी। कर्मियों ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सामान्य कर दी थी।
-अखिलेश सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम