गाजियाबाद में हिंडन-नागद्वार मार्ग पर दो किलोमीटर सड़क धंसी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
गाजियाबाद में हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से नागद्वार जाने वाली करीब दो किलोमीटर सड़क जगह-जगह धंस गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ...और पढ़ें

दो किलोमीटर तक जगह-जगह सड़क धंसी। जागरण
HighLights
हिंडन-नागद्वार मार्ग पर दो किलोमीटर सड़क धंसी।
सीवर लाइन डालने के बाद खराब मरम्मत बनी वजह।
जल निगम की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से नागद्वार जाने वाले मार्ग पर करीब दो किलोमीटर तक जगह-जगह सड़ धंस गई है। इससे एक तरफ अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई तो दूसरी ओर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
लोगों का आरोप है कि करीब एक माह पहले ही सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद सीवर लाइन डालने का कार्य किया गया। सीवर लाइन डालने के बाद सड़क का निर्माण जल निगम ने ठीक से नहीं कराया। इस कारण सड़क धंस गई।
केवल विभागों की है लापरवाही
स्थानीय निवासी नितिन और जय दीक्षित ने बताया कि ये केवल विभागों की लापरवाही है, जिसका नतीजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर निगम निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण करीब तीन वर्ष पहले हुए था।
एक माह पहले केवल पैचवर्क कराया था। बीते दिनों जल निगम ने सीवर लाइन डलवाई थी, लेकिन ठीक से मरम्मत नहीं की। इसके लिए जल निगम को पत्र लिखा गया है।