Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में स्कूल बसों को लेकर व्हीकल मैनेजमेंट सख्त, अब होगी लाइव निगरानी; रजिस्ट्रेशन शुरू

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 05:26 AM (IST)

    गाजियाबाद में स्कूलों ने यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आइएसवीएमपी) पर अपनी बसों का विवरण अपलोड करना शुरू कर दिया है। ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में स्कूलों ने यूपी-आइएसवीएमपी पर अपनी बसों का विवरण अपलोड करना शुरू कर दिया है। इमेज एआई

    गाजियाबाद में स्कूलों ने यूपी-आइएसवीएमपी पर अपनी बसों का विवरण अपलोड करना शुरू कर दिया है। इमेज एआई

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले में संचालित स्कूल बसों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किए गए यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आइएसवीएमपी) पर अब विद्यालयों ने बुधवार से अपने वाहनों का विवरण भरना सक्रिय रूप से शुरू कर दिया है। पहले दिन पांच स्कूलों के पांच वाहनों का विवरण पोर्टल पर दर्ज किया गया।

    परिवहन विभाग के निर्देश पर लाइव हुए इस पोर्टल पर जिले के स्कूल प्रबंधन को अनिवार्य रूप से बसों व अन्य वाहन दस्तावेजों को पोर्टल पर दर्ज करना है।परिवहन विभाग के मुताबिक जिले में 1809 स्कूल बसें हैं, जिनकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। यह कार्य एक से 15 अप्रैल तक किया जाएगा।

    स्कूलों ने पोर्टल में अपने यू डायस कोड से लागिन कर वाहन फिटनेस, बीमा, परमिट, चालक और अन्य जरूरी कागजात अपलोड करने शुरू कर दिए हैं। इन जानकारियों के आधार पर वाहनों की आनलाइन मानिटरिंग बेहतर तरीके से संभव होगी और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    विभाग ने स्कूलों को यह भी स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रत्येक बस को निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर पूरा विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करना है, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    पोर्टल पर जानकारी भरने की प्रक्रिया

    विद्यालय अपने यू डायस कोड के माध्यम से पोर्टल में लागिन करेंगे और प्रत्येक वाहन का परमिट, फिटनेस, बीमा, चालक का लाइसेंस नंबर, रोड टैक्स एवं अन्य सुरक्षा संबंधित दस्तावेज क्रमवार अपलोड करेंगे। पोर्टल आरटीओ व एआरटीओ अधिकारियों को भी लागिन सुविधा देता है, जिससे वे डाटा की सटीकता और वैधता की पुष्टि कर सकते हैं। बीएसए (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) भी लागिन कर मानिटरिंग करेंगे।

    खबरें और भी

    गाजियाबाद संभाग में पंजीकृत स्कूल वाहनों का विवरण

    जनपद का नाम विद्यालय के नाम में पंजीकृत स्कूली बसों की संख्या विद्यालय में अनुबंध पर संचालित ठेका बसों की संख्या कुल
    गाजियाबाद 1712 97 1809
    गौतमबुद्धनगर 2045 157 2202
    बुलंदशहर 1533 24 1557
    हापुड़ 653 0 653
    गाजियाबाद संभाग 5943 278 6221

    स्कूल वाहनों का विवरण पोर्टल पर दर्ज होने से निगरानी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी हो जाएगी। अब फिटनेस, बीमा, परमिट और चालक संबंधी दस्तावेज एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेंगे। जिससे किसी भी कमी पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
    - प्रमोद कुमार सिंह, आरटीओ प्रशासन

    यह भी पढ़ें: