विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां; कई बच्चे भी गायब

Published: Thu, 16 Apr 2026 01:09 PM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2026 02:13 PM (IST)

गाजियाबाद के कनावनी पुलिया के पास एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ...और पढ़ें

HighLights

  1. गाजियाबाद कनावनी पुलिया के पास कबाड़ गोदाम में आग।

  2. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद।

  3. प्रारंभिक जानकारी में आग से एक मौत की खबर।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में कनावनी पुलिया के पास कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। डीएम समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ दर्जन दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। आसपास के जिलों से भी गाड़ियां बुलाई गई हैं।

WhatsApp Image 2026-04-16 at 14.16.11

आग की सूचना पर पहुंची पुलिस। जागरण

शुरुआती जांच में पता चला कि कई बच्चे गायब बताए गए हैं, इस वजह से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग इतनी भयंकर भी कि कई कबाड़ गोदाम और करीब 150 झुग्गियां जल गई हैं। राहत की बात यह है कि अभी किसी के मरने की खबर नहीं है।

WhatsApp Image 2026-04-16 at 13.05.19

वहीं, आग इतनी भयंकर है कि पूरे इलाके में आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया है। धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें देख लोगों में दहशत फैल गई है। 

WhatsApp Image 2026-04-16 at 13.10.21

आग पर काबू पाने में जुटी टीम। जागरण

वहीं, स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय पुलिस दमकल की टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। 

WhatsApp Image 2026-04-16 at 13.10.10