Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में अपनी जमीन पर आशियाना का सपना होगा पूरा, सिद्धार्थ विहार में पहली आवासीय प्लॉट योजना लॉन्च

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 08:14 PM (IST)

    आवास विकास परिषद ने गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार सेक्टर 10 में आवासीय भूखंड योजना शुरू की है। एनएच 9 और डीएमई के पास स्थित इस योजना में 72 और 112.50 व ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। (सौजन्य- AI Generated)

    सांकेतिक तस्वीर। (सौजन्य- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। दिल्ली एनसीआर में बेहतर लोकेशन पर अपनी जमीन पर आशियाना का सपना संजोये लोगों के लिए अच्छी खबर है। एनएच नौ और डीएमई के पास सिद्धार्थ विहार सेक्टर 10 में आवास विकास परिषद द्वारा पहली बार आवासीय भूखंड योजना लांच की गई है। इसके पंजीकरण शुरू हो गए हैं। भूखंडों दो श्रेणी 72 और 112.50 वर्ग मीटर के हैं।

    एनएच नौ और डीएमआइ से लगे होने के कारण सिद्धार्थ विहार योजना में आवासीय भूखंड योजना का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सिद्धार्थ विहार योजना में वर्तमान में करीब दो लाख से अधिक लोग रह रहे हैं।

    यहां परिषद की अपनी कई बड़ी सोसायटी हैं, जबकि बिल्डर के जरिए भी यहां कई सोसायटी विकसित की गई हैं और कई निर्माणाधीन हैं। दिल्ली नोएडा से कनेक्टिवटी होने के कारण इस योजना में लोग तेजी से बस रहे हैं। ऐसे में परिषद ने यहां तेजी से सुविधाएं बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया है।

    भूखंडों की संख्या और कीमत

    योजना के तहत 72 वर्ग मीटर के 56 और 112.50 वर्ग मीटर के 101 आवासीय भूखंड हैं। 72 वर्ग मीटर 93.29 लाख और 112.50 मीटर आवासीय भूखंड की कीमत 145.61 लाख रुपये है। पार्क फेसिंग, कार्नर और 18 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़क किनारे 72 वर्ग मीटर 97.96 लाख और 112.50 वर्ग मीटर आवासीय भूखंड की कीमत 152.90 लाख रुपये है।

    पंजीकरण राशि सामान्य श्रेणी 72 वर्ग मीटर की 9.33 लाख और 112.50 वर्ग मीटर की 14.57 लाख रुपये रखी गई है। वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए 72 वर्ग मीटर की 4.67 लाख और 112.50 वर्ग मीटर की 7.29 लाख रूपये रखी गई गई। योजना के लिए 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

    खबरें और भी