Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र, आवास विकास परिषद देगा जमीन

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 07:59 AM (IST)

    गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में 8000 वर्ग मीटर पर एक मेटेरियल रिकवरी फेसेलेटी (एमआरएफ सेंटर) बनाया जाएगा। आवास विकास परिषद जमीन देगा, जबकि नगर निगम इ ...और पढ़ें

    आवास विकास परिषद कार्यालय।

    आवास विकास परिषद कार्यालय।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। सिद्धार्थ विहार सेक्टर 10 में आठ हजार वर्ग मीटर पर कूड़ा को निस्तारित करने के लिए मेटेरियल रिकवरी फेसेलेटी (एमआरएफ सेंटर) बनाया जाएगा। इसके लिए आवास विकास परिषद जमीन देगा। सिद्धार्थ विहार आवासीय योजना में कूड़ा निस्तारण के लिए आठ हजार वर्गमीटर जमीन चिह्नित की गई है। जल्द ही आवास एवं विकास परिषद प्रक्रिया पूरी कर नगर निगम को जमीन सौंप देगा।

    यहां वसुंधरा और सिद्धार्थ विहार का कूड़ा निस्तारित किया जाएगा, जिससे लाखों की आबादी को राहत मिलेगी। जल्द ही इसका प्रस्ताव आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। एमआरएफ सेंटर का निर्माण नगर निगम करेगा। एमआरएफ सेंटर में सिद्धार्थ विहार, वसुंधरा व अन्य क्षेत्रों के कूड़ा का निस्तारण होगा। इससे कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान होगा।


    वसुंधरा में नगर निगम ने कूड़े के लिए जमीन मांगी थी। परिषद ने हर सेक्टर में कुछ जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव दिया था, लेकिन निगम ने इससे इंकार कर दिया था। कूड़े के लिए ज्यादा जगह की जरूरत थी। इसीलिए सिद्धार्थ विहार में आठ हजार वर्गमीटर जमीन चिह्नित की गई है।

    यहां पर सिद्धार्थ विहार व वसुंधरा का कूड़ा निस्तारित किया जाएगा। जमीन पर एमआरएफ सेंटर और ट्रांसफर स्टेशन बनाया जाएगा। आवास एवं विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि सेक्टर 10 में जमीन चिह्नित की गई है। प्रक्रिया पूरी कर जमीन नगर निगम को दी जाएगी।

    खबरें और भी