गाजियाबाद में 2250 शिक्षकों का अटका वेतन, फैमिली आईडी न बनने के कारण लगा झटका
गाजियाबाद में फैमिली आईडी न बनने के कारण 2,250 शिक्षकों और कर्मचारियों का मई, जून और जुलाई 2026 का वेतन रुका हुआ है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक सं ...और पढ़ें
-1786099244343_m.webp)
AI जनरेटेड।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। फैमिली आईडी न बनने के कारण गाजियाबाद जिले के करीब 2,250 शिक्षक और कर्मचारियों का मई, जून और जुलाई 2026 का वेतन रुका हुआ है।
इस समस्या को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द वेतन जारी कराने की मांग की है।
आईडी बनवाने के निर्देश दिए
संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के 22 जुलाई के आदेश के बाद फैमिली आईडी न होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई थी। हालांकि, चार अगस्त की शाम शिक्षकों को फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश दिए गए और करीब 45 घंटे के भीतर 90 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों ने फैमिली आईडी बनवाकर विभाग को उपलब्ध भी करा दी।
शिक्षकों का वेतन रोकना उचित नहीं
संघ का कहना है कि गाजियाबाद विकास क्षेत्र और राजापुर ब्लाक में लगभग 99 प्रतिशत शिक्षकों की फैमिली आईडी बन चुकी है। शेष करीब 10 प्रतिशत शिक्षक तकनीकी कारणों से अब तक फैमिली आईडी नहीं बनवा सके हैं। ऐसे में सभी शिक्षकों का वेतन रोकना उचित नहीं है।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जिले के 2,250 शिक्षकों एवं कर्मचारियों का लंबित वेतन शीघ्र जारी कराया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।