Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: ईद पर युवक की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात का CCTV फुटेज भी आया सामने

    Updated: Sat, 30 May 2026 10:55 AM (IST)

    गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

    गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड।

    गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड।

    HighLights

    1. बकरीद के दिन युवक की चाकू मारकर हत्या।

    2. पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

    3. वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में बकरीद ईद के दिन एक युवक को दौड़ाकर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    बताया गया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    इलाके में बढ़ा तनाव

    दो समुदायों के बीच का मामला होने के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

    पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामारी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। हत्या के पीछे दोनों पक्षों का आठ माह पुराना विवाद बताया जा रहा है।