विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में कल से 3 दिन ट्रैफिक डायवर्जन, मुरादनगर गंगनहर पर भारी वाहनों की No Entry; जानें नए रूट

By Vinit Edited By: Anup Tiwari
Published: Tue, 22 Sep 2026 06:50 AM (IST)

गाजियाबाद में गणेश मूर्ति विसर्जन के कारण मुरादनगर गंगनहर पर तीन दिनों के लिए भारी और व्यावसायिक वाहनों का मार्ग ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गाजियाबाद में गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए यातायात डायवर्जन।

  2. मुरादनगर गंगनहर पर भारी वाहन तीन दिन प्रतिबंधित।

  3. 23 से 26 सितंबर तक रहेगा प्रभावी यातायात बदलाव।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मुरादनगर गंगनहर पर गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर यातायात पुलिस ने बुधवार से तीन दिन के लिए भारी और व्यावसायिक वाहनों का मार्ग बदल दिया है।

23 सितंबर की सुबह नौ बजे से 26 सितंबर की सुबह नौ बजे तक गंगनहर मुरादनगर की ओर जाने वाले कई मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।

गाजियाबाद की ओर से मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन हापुड़ के रास्ते अथवा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर गंतव्य तक जा सकेंगे।

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक वाहन चालकों की सुविधा के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। तीन दिन विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन प्लान के मुताबिक ही निकलें।

ईपीई से आने वालों के लिए भी बदलाव

पलवल की ओर से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से आकर दुहाई कट से मेरठ जाने वाले ट्रक, डीसीएम और बस समेत भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से मोदीनगर और मेरठ की ओर जाना होगा।

कुंडली की ओर से आने वाले भारी वाहनों पर भी दुहाई कट से मेरठ की ओर जाने पर रोक रहेगी।

मुरादनगर गंगनहर की तरफ भी नहीं जाएंगे कामर्शियल वाहन

मेरठ की ओर से कादराबाद बार्डर होकर मुरादनगर गंगनहर आने वाले भारी और हल्के व्यावसायिक वाहनों को भी रोका जाएगा। ये वाहन राज चौपला से भोजपुर-हापुड़ अथवा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे।

जानी बार्डर की ओर से आने वाले ट्रोला, ट्रैक्टर, कैंटर और ट्रक निवाड़ी से राज चौपला होकर जाएंगे। मुरादनगर से गंगनहर की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहन रावली रोड, चुंगी नंबर तीन और पाइपलाइन मार्ग का प्रयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें- श्रीनगर में विधानसभा सत्र के पहले दिन ट्रैफिक ने छुड़ाए पसीने, लालचौक समेत कई इलाकों में जाम; रूट डायवर्जन भी बेअसर

यह भी पढ़ें- बुढ़वा मंगल पर्व पर कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन, सोमवार रात से पनकी क्षेत्र में बदला रहेगा मार्ग, इन रूट से नहीं जा सकेंगे वाहन