Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बारिश से जलभराव और जाम से जूझे लोग, हादसे का बना खतरा

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 10:12 AM (GMT+05:30)

    ट्रांस हिंडन क्षेत्र में वर्षा के बाद जलभराव और भीषण जाम से लोग दिनभर परेशान रहे, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया। नालों की सफाई के दावों के बावजूद वै ...और पढ़ें

    भोपुरा तिराहे और इंदिरापुरम के न्याय खंड- एक में भरा वर्षा का पानी।

    भोपुरा तिराहे और इंदिरापुरम के न्याय खंड- एक में भरा वर्षा का पानी।

    HighLights

    1. ट्रांस हिंडन क्षेत्र में वर्षा से जलभराव और जाम की समस्या।

    2. इंदिरापुरम में खोदाई वाले स्थानों पर हादसे का खतरा।

    3. नालों की सफाई के दावों के बावजूद कई इलाकों में जलभराव।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में मंगलवार को हुई वर्षा के बाद जलभराव और जाम की समस्या से लोग दिन भर जूझते रहे। इंदिरापुरम क्षेत्र में निर्माण कार्याें के चलते खोदाई वाले स्थानों पर हादसे का खतरा भी बना रहा।

    लोगों का आरोप है कि कई जगह नगर निगम ने अभी तक बैरिकेडिंग नहीं कराई है। गलियों से लेकर पार्क तक में पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हुई। नालों की सफाई के दावे करने के बावजूद भी लोगों ने आफत झेली।

    NCR News - 2026-07-08T100853.494

    इंदिरापुरम के काला पत्थर रोड पर भरा वर्षा का पानी।

    वैशाली के सभी सेक्टर की गलियों में जलभराव हो गया। सेक्टर-3एफ आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह भदोरिया ने बताया कि थोड़ी वर्षा होने पर भी गलियों में पानी भर जाता है।

    77589100

    पार्क में वाटर होस्टेस होने के बाद भी हुआ जलभराव

    स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी दावा करते हैं कि समस्या से निजात दिलाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होता है। पार्क में वाटर होस्टेस होने के बावजूद जलभराव हो रहा है।

    waterlogging

    लक्ष्मी गार्डन नाला रोड पर भरावर्षा का पानी।

    नालियों की सफाई न कराए जाने से गंदगी सड़कों पर बहती है। इसके अलावा भौपुरा चौक पर भारी जलभराव की स्थित रही और वाहन फंसे दिखाई दिए।

    WhatsApp Image 2026-07-07 at 3.22.49 PM

    स्थानीय निवासी सोनू ने बताया कि हर बार चौक पर जलभराव होने से हादसे होते हैं। जर्जर सड़कों को भी नहीं बनाया गया है। न्यायखंड- 2 काला पत्थर रोड पर जलभराव होने से दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी।

    दुकानों के सामने पानी भरने से ग्राहक भी नहीं आए। ऐसे ही इंदिरापुरम स्थित सुपरटेक आइकन सोसायटी के सामने जलभराव रहा। स्थानीय लोगों ने पार्षद पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। कई जगह दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए।

    77589132

    इन इलाकों में रहा जलभराव

    अर्थला, राजेंद्रनगर, कड़कड़ माडल, सौर ऊर्जा मार्ग, कौशांबी, ब्रज विहार, सूर्यनगर, चंद्रनगर, शालीमार गार्डन, न्यायखंड, शक्तिखंड, ज्ञानखंड, कनावनी, वसुंधरा सेक्टर-11, 15, 16, 17, एलिवेटेड रोड के नीचे, हिंडन बैराज के पास और खोड़ा के अलग-अलग इलाकों में भारी जलभराव रहा।

    खबरें और भी

    जलभराव से थमी वाहनों की रफ्तार

    सीमापुरी बार्डर से मोहननगर आने वाले मार्ग पर जलभराव से जाम की स्थिति बनी रही। इसकी शिकायत ट्रांस हिंडन वेलफेयर फोरम ने की है। सचिव जुगल किशोर सरना ने बताया कि वर्षा के अलावा अन्य दिनों में भी मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा साहिबाबाद रेलवे अंडरपास में पानी भरने से दिनभर जाम लगा रहा।

    साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाले मार्ग पर भी जाम की स्थिति रही। खासकर शाम के समय लोग जाम में फंसे। इसके अलावा शिप्रा अंडरपास में भी जाम लगने से नोएडा से आने-जाने वाले लोगों को मिनटों का सफर घंटों में पूरा करना पड़ा।

    जल निकासी के लिए कुछ क्षेत्रों में पंप सेट लगवाकर इंतजाम कराए गए। सभी प्वाइंट्स पर नगर निगम की टीम काम कर रही है। टीमों को भी अलर्ट किया गया है।


    -

    - डॉ. मिथलेश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी