विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में बदला मौसम का मिजाज, 33 डिग्री पहुंचा पारा; जानें आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

Published: Thu, 24 Sep 2026 07:41 PM (IST)

गाजियाबाद में दिन में तेज धूप के बाद शाम को गर्मी से कुछ राहत मिली, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. गाजियाबाद में दिन में तेज धूप, शाम को मिली गर्मी से राहत।

  2. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया।

  3. अगले दो दिन धुंध, बादल और तापमान में गिरावट की संभावना है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सुबह से दोपहर तक तेज धूप रहने के साथ बृहस्पतिवार को गर्मी का असर बना रहा। लेकिन शाम होते होते गर्मी से कुछ राहत मिल सकी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन में धुंध व बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत के आसार हैं।

मौसम लगातार सामान्य बना हुआ है। दोपहर में तेज धूप रहने पर कुछ घंटे के लिए गर्मी ज्यादा रहती है, लेकिन धूप का असर कम होने के साथ ही गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाती है। रात में भी गर्मी का अब उतना असर नहीं है।

बृहस्पतिवार को सुबह से निकली तेज धूप दोपहर तक तपाती रही। इसके बाद शाम होने के साथ ही धूप का असर कम हुआ तो गर्मी से भी राहत मिल सकी।

शुक्रवार को गिर सकता है तापमान

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। मौसम सामान्य बना रहने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।