गाजियाबाद: होम स्टे में तेज गाने का विरोध करना पड़ा भारी, युवकों के साथ जमकर मारपीट; आईं गंभीर चोटें
गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में एक होम स्टे में तेज आवाज में गाने बजाने का विरोध करने पर तीन युवकों से मारपीट की गई। ...और पढ़ें
-1780027869552_m.webp)
मामले की जांच कर रही गाजियाबाद पुलिस। जागरण
HighLights
होम स्टे में तेज आवाज में बज रहे थे गाने।
विरोध करने पर तीन युवकों से की गई मारपीट।
विजयनगर थाने में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में होम स्टे में तेज आवाज में गाने बजाने का विरोध करना पड़ोसी युवकों को भारी पड़ गया।
आरोप है कि आवाज कम करने की बात कहने पर होम स्टे संचालक और उसके साथियों ने तीन युवकों के साथ मारपीट कर दी। मामले में विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
तेज आवाज में बज रहे थे गाने
सिद्धार्थ विहार निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला रोहित शर्मा होम स्टे चलाता है। आरोप है कि 25 मई की रात होम स्टे से तेज आवाज में गाने बज रहे थे, जिससे आसपास रहने वाले लोग परेशान हो रहे थे।
तीनों को गंभीर चोटें आईं
मोहित कुमार के अनुसार, जब उन्होंने आवाज कम करने के लिए कहा तो रोहित शर्मा और उसके साथियों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद मोहित कुमार, प्रिंस यादव और निशांत यादव के साथ मारपीट की गई। तीनों को चोटें भी आईं।
आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। इस मामले में विजयनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।