इंदिरापुरम में जगमगाएंगे रास्ते, अभयखंड और ज्ञानखंड में पांच जगह लगेंगी हाइ मास्ट लाइटें
इंदिरापुरम के अभयखंड और ज्ञानखंड में पांच नई हाई-मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। ...और पढ़ें

स्थानीय पार्षद हरीष कड़ाकोटी ने इसका शुभारंभ किया। जागरण
HighLights
इंदिरापुरम में पांच नई हाई-मास्ट लाइटें लगेंगी।
अंधेरे और नशाखोरी की समस्या होगी दूर।
स्थानीय पार्षद हरीष कड़ाकोटी ने किया शुभारंभ।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम के अभयखंड और ज्ञानखंड में पांच जगह हाइ मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। मंगलवार को स्थानीय पार्षद हरीष कड़ाकोटी ने इसका शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि अंधेरे को लेकर होने वाली समस्या को देखते हुए लाइटें लगवाई जा रही हैं। इनमें न्यायखंड-एक सुभाष पार्क के सामने, अभयखंड-तीन के रिटेलेक्स कॉम्प्लेक्स के पीछे, ज्ञानखंड-एक मुख्य चौराहा पीपल चौक पर, विधायक कॉलोनी के पार्क और अभयखंड डिवाइन सी ब्लाक के पास पार्क में काफी अंधेरा रहता था और यहां पर कई अवांछनीय तत्व रात में नशा करते थे।
लोगों की काफी शिकायतें थीं, जिसे देखते हुए हाइ मास्ट लाइटें लगवाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान दिनेश जुयाल, सुरेन्द्र नेगी, हरपाल बुटोला, अनुपम शुक्ला, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।