Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदिरापुरम: सड़क और ग्रीन वेली में भरा सीवर का पानी, लोगों का जीना मुहाल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:56 PM (IST)

    इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-तीन में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन से पानी सड़क और ग्रीन वैली में बह रहा है, जिससे दुर्गंध और परेशानी फैल रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. ज्ञान खंड-तीन में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त, पानी सड़क पर।

    2. दुर्गंध से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान, शिकायतें अनसुनी।

    3. गलत साइड ड्राइविंग से दुर्घटनाएं, पुलिस से कार्रवाई की मांग।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-तीन स्थित ग्रीन वेली पार्ट-तीन के पास सीवर की लाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इससे सीवर का पानी सड़क और ग्रीन वेली में बह रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी नगर निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

    स्थानीय निवासी हर्षपाल ने बताया कि सीवर लाइन फटने के कारण सड़क के साथ ही ग्रीन वेली के अंदर भी पानी घुस गया है। इससे दुर्गंध फैल रही है। इसको लेकर कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है।

    जबकि यहां से बड़ी संख्या में वाहन चालक और लोग गुजरते हैं। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। नाक पर हाथ रखकर लोगों को गुजरना पड़ता है। अगर लाइन की मरम्मत हो जाएगी तो हजारों लोगों को राहत मिल जाएगी।

    गलत साइड से गुजर रहे वाहन

    स्थानीय निवासी हर्षपाल ने बताया कि ज्ञान खंड-दो और तीन के बीच चौराहे के पास अधिकतर वाहन चालक रांग साइड से होकर वैशाली सेक्टर-पांच की ओर जा रहे हैं। इससे आए दिन वाहन चालक घायल हो रहे हैं। इस पर पुलिस को रोक लगानी चाहिए।

    खबरें और भी