विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बड़ा हादसा, इंस्टामार्ट के गोदाम में भीषण आग; दमकल की गाड़ियां मौके पर

Published: Thu, 01 Oct 2026 05:34 PM (IST)

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में इंस्टामार्ट के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे पास की दुकान भी प्रभावित हुई। दमकल ...और पढ़ें

HighLights

  1. गाजियाबाद के इंदिरापुरम में इंस्टामार्ट गोदाम में भीषण आग।

  2. आग की चपेट में आई बराबर वाली दुकान भी।

  3. दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के काला पत्थर के पास इंस्टामार्ट के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बराबर वाली दुकान भी इसकी चपेट में आ गई।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

तीन मंजिला मकान से महिला को किया गया रेस्क्यू

पुलिस ने आसपास की फर्नीचर की दुकानों को खाली करा लिया है। आग की तपिश पीछे के मकानों पर तक पहुंच रही है। दमकल की टीम ने तीन मंजिला मकान से एक महिला और उनके पालतू कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद को फिर झटका, स्मार्ट सिटी के बाद अब आदर्श स्वच्छ शहर से भी आउट; UP के 6 शहर शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।