Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदिरापुरम से कैलास मानसरोवर यात्रा के चौथे जत्थे के श्रद्धालु रवाना

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 08:49 PM (IST)

    इंदिरापुरम के कैलास मानसरोवर भवन से लिपुलेख मार्ग से जाने वाले कैलास मानसरोवर यात्रा के चौथे जत्थे को रवाना किया गया। ...और पढ़ें

    कैलास मानसरोवर यात्रा को रवाना हुए चौथे जत्थे के श्रद्धालु

    कैलास मानसरोवर यात्रा को रवाना हुए चौथे जत्थे के श्रद्धालु

    HighLights

    1. इंदिरापुरम से कैलास मानसरोवर यात्रा का चौथा जत्था रवाना।

    2. 50 यात्रियों को यात्रा किट और सुरक्षा निर्देश दिए गए।

    3. प्रबंधक दिनेश गर्ग और रत्ना सिंह ने जत्थे को रवाना किया।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम के कैलास मानसरोवर भवन से बृहस्पतिवार को कैलास मानसरोवर यात्रा लिपुलेख मार्ग से जाने वाले यात्रियों के चौथे जत्थे को रवाना किया गया। जत्थे में 50 यात्री शामिल हैं।

    प्रबंधक दिनेश गर्ग और जीडीए से रत्ना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए आवश्यक सामग्री से युक्त यात्रा किट का वितरण किया गया।

    यात्रियों को इस दौरान कठिन मार्ग की चुनौतियों और आवश्यक सुरक्षा निर्देशों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विदाई समारोह में सभी यात्रियों के सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की गई। प्रस्थान के समय वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।