विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोनी में 50 लाख की चरस और चोरी की स्कूटी के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:52 PM (IST)

लोनी पुलिस ने खड़खड़ी रोड अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर मदन उर्फ बच्ची को गिरफ्तार ...और पढ़ें

शातिर तस्कर गिरफ्तार  (एआई जेनरेटेड इमेज )

शातिर तस्कर गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. लोनी में मादक पदार्थ तस्कर मदन उर्फ बच्ची गिरफ्तार।

  2. एक किलो 10 ग्राम चरस और चोरी की स्कूटी बरामद।

  3. बरामद चरस की कीमत करीब 50 लाख रुपये।

हरिशंकर शर्मा, लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने खड़खड़ी रोड अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से एक किलो 10 ग्राम चरस और दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी बरामद हुई है। बरामद चरस की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।

मुकदमा दर्ज कर जांच जारी

एसीपी लोनी राम किशन राना ने बताया कि ट्रोनिका सिटी पुलिस मंगलवार अल सुबह खड़खड़ी अंडरपास के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे स्कूटी सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

जांच में स्कूटी गाजीपुर, दिल्ली में चोरी का मुकदमा दर्ज होना पाया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मदन उर्फ बच्ची निवासी अगरौला, ट्रोनिका सिटी बताया। पूछताछ में उसने 20 दिन पहले गाजीपुर से स्कूटी चुराना कबूल किया। बैग की तलाशी में दो पैकेट में एक किलो 10 ग्राम चरस मिली।

आरोपी ने किए कई खुलासे

आरोपित ने बताया कि वह खजूरी फ्लाईओवर, दिल्ली से चरस लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ट्रक, टेंपो चालकों और नशेड़ियों को बेचता है।

एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, हत्या, हत्या के प्रयास के दो, आर्म्स एक्ट के दो और चोरी समेत कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: सीवर लाइन बिछाते समय टूटी पेयजल पाइपलाइन, 15 हजार लोग पानी को तरसे


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।