विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोनी की टूटी सड़कें बनीं मुसीबत, धूल से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:19 AM (IST)

लोनी में जर्जर सड़कों से उड़ने वाली धूल स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है, जिससे ...और पढ़ें

टूटी सड़कों से आम जनजीवन अस्त व्यस्त (एआई जेनरेटेड इमेज)

टूटी सड़कों से आम जनजीवन अस्त व्यस्त (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. जर्जर सड़कों से उड़ती धूल बनी स्थानीय लोगों की परेशानी।

  2. धूल से आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और घरों में गंदगी।

  3. सड़क मरम्मत और पानी छिड़काव की मांग, SDM ने दिया आश्वासन।

हरिशंकर शर्मा, लोनी। शहर की जर्जर सड़कों से उड़ने वाली धूल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ती है। यह धूल आसपास के घरों तक पहुंच रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों को हो रही कई परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण वातावरण में धूल का गुबार छा जाता है। इससे आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

सड़क किनारे रहने वाले परिवारों को घरों में भी धूल से राहत नहीं मिल पा रही है। लोगों को बार-बार घरों की सफाई करनी पड़ती है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से सड़कों की मरम्मत कराने और धूल से बचाव के लिए नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की है।


सड़कें टूटी होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। वाहन निकलते ही धूल के गुबार उठते हैं, जिससे घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है।- उदयवीर, स्थानीय निवासी

सड़क पर उड़ती धूल के कारण दुकानों में रखा सामान गंदा हो जाता है। ग्राहकों को भी परेशानी होती है। नगर पालिका को जल्द सड़क की मरम्मत करानी चाहिए। - दिनेश अरोड़ा, स्थानीय दुकानदार

टूटी सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा है। गड्ढों से बचने के प्रयास में दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। धूल के कारण सामने देखना भी मुश्किल हो जाता है।- पंकज, स्थानीय निवासी

सडकों की खराब स्थिति की जानकारी मिली है। लोगों को धूल से राहत देने के लिए नियमित पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया है।- दीपक सिंघनवाल, उपजिलाधिकारी लोनी

यह भी पढ़ें- कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर हणोगी टनल में लगेगी आधुनिक निगरानी तकनीक, भूगर्भीय हलचल और दरारों का पता चलेगा




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।