विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबन बापूधाम में घर का सपना होगा तय, आवासीय योजना में 350 प्लॉट की लॉटरी होगी लाइव

Updated: Fri, 14 Aug 2026 06:58 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के 350 प्लॉटों की लॉटरी 19 और 20 अगस्त को होगी। 42,000 से अधिक आवेदक घर बैठे विशेष लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के 350 प्लॉटों की लॉटरी 19 और 20 अगस्त को होगी।

गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के 350 प्लॉटों की लॉटरी 19 और 20 अगस्त को होगी।

HighLights

  1. मधुबन बापूधाम योजना के 350 प्लॉटों की लॉटरी

  2. 19 और 20 अगस्त को होगा सीधा प्रसारण

  3. 42,000 से अधिक आवेदक घर बैठे देखेंगे

शाहनवाज़ अली, गाजियाबाद। अथॉरिटी की बहुप्रतीक्षित 'मधुबन बापूधाम' आवासीय योजना जिसकी थीम "अपनी जमीन, अपना आसमान" है। उसके तहत 350 प्लॉट के लिए लॉटरी अब पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएगी।

19 और 20 अगस्त को होने वाली इस लॉटरी को 42,000 से ज्यादा आवेदक अपने घरों से ही लाइव देख सकेंगे। GDA एक खास लिंक जारी करेगा, जिससे मोबाइल फोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा।

अलग-अलग कैटेगरी और साइज वाले इन 350 प्लॉट के लिए रिकॉर्ड 42,000 से ज्यादा आवेदन मिले हैं।

अधिक जानकारी आते ही खबर को अपडेट कर दी जाएगी...