Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराणा प्रताप पार्क में बदहाली: सेहत और पर्यावरण से खिलवाड़... पार्क में घास, पानी और शौचालय भी नहीं

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 08:34 PM (IST)

    लोनी के महाराणा प्रताप पार्क में पीने का पानी, शौचालय और कूड़ेदान जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिससे आगंतुकों को परेशानी हो रही है। ...और पढ़ें

    वेद विहार पार्क बदहाल।

    वेद विहार पार्क बदहाल।

    HighLights

    1. पार्क में पीने का पानी, शौचालय और कूड़ेदान नहीं।

    2. घास की कमी से हरियाली और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर।

    3. शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, सुरक्षा का अभाव।

    हरिशंकर शर्मा, लोनी। एसएलएफ वेद विहार स्थित महाराणा प्रताप पार्क बदहाली झेल रहा है। यहां हर दिन काफी संख्या में लोग सैर करने के लिए आते हैं, लेकिन पार्क में पीने का पानी, शौचालय, कूड़ेदान आदि की व्यवस्था नहीं है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, पार्क में घास न होने से हरियाली की कमी नजर आ रही है।

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि भीषण गर्मी में पार्क में पीने का पानी का इंतजाम नहीं है। कूड़ेदान न होने से गंदगी फैली रहती है। वही पार्क में शौचालय न होने से विशेषकर महिलाओं और बच्चों को असुविधा होती है।

    लोगों का कहना है कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां जगह-जगह शौचालय बनवा रही है जबकि पार्क में शौचालय न होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

    76707625

    गर्मी में सुबह शाम पार्क में नंगे पैर हरी घास पर चलने से ना सिर्फ दिमागी सुकून मिलता है बल्कि सेहत को भी फायदा होता है। हरी घास में टहलने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। लेकिन पार्क में घास की कमी से लोगों की सेहत और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। शाम ढलते ही पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है।

    मैं प्रतिदिन पार्क में सैर करने आता हूं। पार्क में पीने के पानी का इंतजाम नहीं है। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पार्क में आते हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से आसपास पुलिस कर्मी नजर नहीं आते।
    - रेखा, स्थानीय निवासी

    खबरें और भी

    शाम ढलते ही पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार पार्क की सुध लेने को तैयार नहीं है। पार्क की रखवाली के लिए गार्ड होना चाहिए।
    - श्याम लाल, स्थानीय निवासी

    मामला संज्ञान में आया है। निरीक्षण कर पार्क की स्थिति सुधारने के लिए जल्द काम होगा। डीपीआर बनाकर पार्क को बेहतर रूप दिया जाएगा।

    - वैभव त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका