'सुसाइड के लिए गंगनहर ही क्यों आया?' परिवार को हत्या की आशंका; गाजियाबाद में मिला बुराड़ी से गायब युवक का शव
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में गंगनहर से मिले युवक के शव की पहचान गोविंदपुरम निवासी अरविंद महतो के रूप ...और पढ़ें

पिता बोले बेटे को किसी बात का तनाव नहीं था
HighLights
गाजियाबाद गंगनहर में मिला 24 वर्षीय अरविंद महतो का शव।
परिवार ने हत्या का शक जताते हुए जांच की मांग की।
अरविंद दिल्ली से लापता हुए थे, पोस्टमार्टम आज होगा।
विनीत कुमार, गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में रविवार को नीला पुल के पास गंगनहर में मिले युवक के शव की पहचान गोविंदपुरम ई ब्लाक निवासी 24 वर्षीय अरविंद महतो के रूप में हुई है। अरविंद मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिकेम लेबोरेट्री में पैकिंग का काम करता था। स्वजन ने उसकी मौत को लेकर हत्या का शक जताया है और मामले की जांच कराने की मांग की है।
अरविंद के पिता संतोष महतो के मुताबिक 20 अक्टूबर की शाम अरविंद अपने भांजे अतीश के साथ दिल्ली के बुराड़ी गया था। अगले दिन 21 अक्टूबर को हाथ में दर्द की शिकायत के चलते वह अतीश के साथ बुराड़ी स्थित एक अस्पताल पहुंचा।
अरविंद का कोई पता नहीं चला?
अतीश का कहना है कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे अरविंद ने उसे अपना मोबाइल फोन दिया और वाशरूम जाने की बात कहकर चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी अरविंद का कोई पता नहीं चला तो स्वजन ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी।
परिवार का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी उन्हें अरविंद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। स्वजन अपने स्तर से उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच रविवार को मसूरी पुलिस ने संपर्क कर गंगनहर में एक युवक का शव मिलने की जानकारी दी।
बुराड़ी से मसूरी क्यों?
मौके पर पहुंचे स्वजन ने शव की पहचान अरविंद के रूप में की। पिता संतोष महतो ने बेटे की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें अरविंद किसी तरह के तनाव में नहीं दिखा था। उन्होंने आत्महत्या की आशंका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बेटे को ऐसा ही करना होता तो वह बुराड़ी से मसूरी क्यों आता, जबकि रास्ते में यमुना नदी भी पड़ती है।
स्वजन का कहना है कि अरविंद के साथ अनहोनी हुई है। उन्होंने मौत के कारणों का पता लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। आज अरविंद के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 17वीं मंजिल के एसी वेंट से गिरकर तीन साल के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 12 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, टेंपो मालिक और बाइक सवार की मौत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।