विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में गोकशी के शक में मां-बेटी को सरेराह जड़े थप्पड, हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों पर केस दर्ज

Published: Wed, 05 Aug 2026 08:05 AM (IST)

मोदीनगर में गोकशी के शक में मां-बेटी को पीटने वाले हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों पर केस दर्ज किया गया ...और पढ़ें

गाजियाबाद में गोकशी के शक में मां-बेटी को पीटते हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी। सौजन्य- सोशल मीडिया

गाजियाबाद में गोकशी के शक में मां-बेटी को पीटते हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी। सौजन्य- सोशल मीडिया

HighLights

  1. मोदीनगर में गोकशी के शक में मां-बेटी को सरेराह पीटा।

  2. हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

  3. जांच में मां-बेटी हिंदू निकलीं, लंबे समय से गौसेवा करती हैं।

जागरण संवाददाता, मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की सिखैड़ा रोड के निकट गोकशी के शक में मां-बेटी को पीटने वाले हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों पर मंगलवार को मोदीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष सपना अग्रवाल समेत तीन ने सोमवार देर शाम मां-बेटी को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और जांच की। जांच में पुष्ट हुआ कि मां-बेटी हिंदू हैं। काफी समय से गौसेवा कर रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

गोवंशी लेकर मोदीनगर से मुरादनगर जा रही थी मां-बेटी

मोदीनगर की नंदनगरी कॉलोनी की दीपा अपनी मां सुमन के साथ सोमवार देर शाम गोवंशी को लेकर मुरादनगर जा रही थी। वाहन के लिए उनके पास पैसे नहीं थे तो पैदल ही गोवंशी को लेकर मुरादनगर की तरफ चल दी। इसी बीच सिखैड़ा रोड के निकट रास्ते में उन्हें सपना अग्रवाल समेत तीन आरोपितों ने रोका और गोकशी के लिए गोवंशी को ले जाने का आरोप लगाते हुए उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

दीपा व सुमन ने कहा कि वे गोवंशी का पालन करती हैं। इसलिए मुरादनगर ले जा रहे हैं। लेकिन उनकी एक नहीं सुनी। आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। ताबड़तोड़ थप्पड़ उनपर बरसाने लगे। मां-बेटी मिन्नते करती रहीं, लेकिन आरोपितों को उनपर दया नहीं आई। उन्हें मुस्लिम बताते हुए बुरी तरह पीटा।

सरेराह पिटाई के चलते आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मोबाइल में वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसपर पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। रातभर चली पुलिस जांच में सामने आया कि गोकशी के लिए गोवंशी को ले जाने की बात पूरी तरह गलत है। दोनों काफी समय से गोवंशी की सेवा करती हैं। दीपा का कहना है कि इस तरह सरेराह मारपीट से उनकी छवि धूमिल करने का काम आरोपितों ने किया है। उनकी तरफ से थाने में तहरीर दी गई।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन

मुकदमे में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आल इंडिया एंटी करप्शन एंटी ह्यूमन राइट्स काउंसिल के सदस्यों ने मोदीनगर थाने पर प्रदर्शन किया। एसएचओ से कहा कि इस तरह किसी भी व्यक्ति को सरेराह पीटने का किसी के पास अधिकार नहीं है। यह अपराध है। जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की जाए। एसएचओ ने किसी तरह उन्हें समझाया। जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष को सरेराह पीटा, पांच नामजद और आठ अज्ञात पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत के कई स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद, जानिए 4 से 12 अगस्त तक क्या रहेगा असर

 

 

दीपा की शिकायत पर सपना अग्रवाल व दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। छानबीन चल रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-


-भास्कर वर्मा, एसीपी मोदीनगर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।