विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में मोदीनगर के राजचौपले पर बंद पड़े आरओबी का निर्माण कार्य 30 अगस्त से शुरू; होगा डायवर्जन

Published: Mon, 24 Aug 2026 06:55 PM (IST)

मोदीनगर के राजचौपले पर बंद पड़े आरओबी का निर्माण कार्य 30 अगस्त से शुरू होगा, जिसके लिए तहसील में बैठक ...और पढ़ें

बंद पड़े आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का कार्य अब 30 अगस्त से शुरू होगा।

बंद पड़े आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का कार्य अब 30 अगस्त से शुरू होगा।

HighLights

  1. राजचौपले पर आरओबी निर्माण कार्य 30 अगस्त से शुरू।

  2. वाई-आकृति में चार लेन का होगा यह आरओबी।

  3. यातायात डायवर्जन और बिजली लाइन शिफ्टिंग के निर्देश।

जागरण संवाददाता, मोदीनगर। राजचौपले पर पिछले काफी समय से बंद पड़े आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का कार्य अब 30 अगस्त से शुरू होगा। इसको लेकर सोमवार को तहसील में बैठक हुई। जिसमें पुलिस, प्रशासन, नगरपालिका, सेतु निगम, सिंचाई, बिजली समेत तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्षता एसडीएम मोदीनगर कोमल पंवार ने की।

यह आरओबी वाई आकृति में चार लेन का होगा। अभी तक कार्य हापुड़ रोड पर रेलवे फाटक के पार चल रहा था। अब दूसरी तरह राजचौपले पर कार्य शुरू होगा। ऐसे में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना अधिकारियों के सामने बड़ी चुनौती होगी। इसलिए वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। हल्के वाहन हनुमानपुरी से होते हुए हापुड़ रोड की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।

पुलिस को यातायात प्लान तैयार करने के निर्देश

इसको लेकर पुलिस को यातायात प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग को सभी पोल, खंभे व बिजली की लाइन शिफ्ट करने का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। कार्य के दौरान आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसको लेकर विचार विमर्श किया गया।

कार्य में तेजी लाने के लिए सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। एसडीएम ने बताया कि सभी विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि निर्माण कार्य के चलते आमजन को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 564 चार्जिंग स्टेशनों पर मिलेगी भारी छूट, दिन में रोजाना 7 घंटे तक लागू रहेगा नियम