गाजियाबाद के मोदीनगर में 10 दिन से नाले का पानी सड़कों पर, लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त
गाजियाबाद के मोदीनगर में 10 दिन से अधिक समय से नाला ओवरफ्लो होने के कारण भीषण जलभराव है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के पास नाला जाम होने से ग ...और पढ़ें
-1775475735114_m.webp)
10 दिन से सड़क पर भर रहा नाले का पानी, लोग परेशान। जागरण
HighLights
मोदीनगर में 10 दिन से नाला ओवरफ्लो, भीषण जलभराव।
गंदा पानी दुकानों, सड़कों, पार्क तक पहुंचा, भारी परेशानी।
प्रशासन निष्क्रिय, नगरपालिका ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर में सड़क किनारे बने नाले के ओवरफ्लो होने के चलते हुए जलभराव को 10 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
वहीं, जलभराव के कारण पार्क के आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं गंदा पानी आसपास की दुकानों में भी भर रहा है। कई स्थान पर नाले का पानी सड़क पर भी पहुंच रहा है।
दिल्ली मेरठ मार्ग के किनारे से गुजरने वाला नाला बीते पांच 10 से ब्लाक मुख्यालय के निकट बाधित हो गया है, जिसके चलते ब्लाक से लेकर रावली मार्ग के बीच करीब आधा किलोमीटर तक सड़क किनारे गंदा पानी भरा हुआ है। जलभराव के चलते नाले आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
ब्लाक निकट ही डा आंबेडकर पार्क है। पार्क के गेट के सामने और दीवार के किनारे पानी भरने से वहां आने वाले लोगों की गतिविधि प्रभावित हो रही है। गंदे पानी में बीमारी फैलाने वाले कीट पतंग भी पनपने लगे हैं।
इसके अलावा सड़क किनारे स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने भी पानी भर गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते 10 दिनों से नाले का गंदा पानी सड़क किनारे भरा हुआ है। सड़क किनारे दुकानों के अलावा गंदा नमो भारत स्टेशन के पार्किंग के पास तक पहुंचनें लगा है। जलभराव के कारण स्टेशन में आने वाले लोगों को परेशानी हो रही हैं।
खबरें और भी
इसके बाद भी अभी तक प्रशासन ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। नगरपालिका के ईओ डा शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सफाई होने के बाद नाले को खोल दिया गया है, कुछ ही दिनों में लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी।