विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad Crime: दिल्ली की महिला से गाजियाबाद में दुष्कर्म, पीड़िता और परिवार के बयान पर उठे सवाल

By Ritika MishraEdited By: Aditi Choudhary
Published: Wed, 19 Oct 2022 09:43 AM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2022 02:29 PM (IST)

Ghaziabad Crime दिल्ली की महिला से गाजियाबाद में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कई तरह की बातें अब तक ...और पढ़ें

Ghaziabad Crime: स्कार्पियो में अगवा कर दिल्ली की महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म; दरिंगदी की हदें की पार
Ghaziabad Crime: स्कार्पियो में अगवा कर दिल्ली की महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म; दरिंगदी की हदें की पार

नई दिल्ली / गाजियाबाद, जागरण संवावदाता। Ghaziabad News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना सामने आई है। गाजियाबाद में भाई के घर जन्मदिन पार्टी मनाने आई 38 वर्षीय महिला के साथ पांच लोगों ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दीं।

दिल्ली लौटने के क्रम में महिला को अगवा कर पांच लोगों ने दो दिन तक जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में राड डाले जाने की बात भी कही जा रही है, हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

पीड़िता और परिवार के बयान पर संदेह

इसके साथ ही महिला के दावे और परिवार के बयान पर कई तरह के संदेह हैं। पीड़ित महिला और उसके भाई के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। इसके साथ ही पीड़ित महिला का एक विशेष अस्पताल में भर्ती होने के लिए जिद करना भी सवाल खड़े कर रहा है। पीड़िता ने खुद को नंदनगरी निवासी बताया था, लेकिन जांच में यह तथ्य भी गलत पाया गया। संदेह के घेरे में आजाद नाम का एक शख्स भी है, जो महिला का दोस्त बताया जा रहा है। 

हैरानी की बात तो यह है कि सभी आरोपित पीड़िता के जानने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें दो लोग सगे भाई हैं। पीड़िता से हैवानियत के बाद आरोपितों ने उसे बोरी में भरकर नंदग्राम इलाके के आश्रम रोड पर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

निर्भया जैसा केस, प्राइवेट पार्ट में डाला रोड

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, महिला का पति से विवाद चल रहा है, वह 12 साल से पति से अलग रह रही है। उसका भाई गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में रहता है। भाई का जन्मदिन मनाने के लिए वह 16 अक्टूबर को दिल्ली से गाजियाबाद आई थी। रात को भाई ने महिला को दिल्ली जाने के लिए आटो स्टैंड पर छोड़ा।

आटो स्टैंड से अगवा कर किया दुष्कर्म

पुलिस का कहना है कि आटो स्टैंड पर स्कार्पियो सवार पांच युवक मिले। जो महिला के जानकार थे। उन्होंने बातचीत के बहाने उसे रोका और कार में अगवा कर जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदगी की हद पार करते हुए आरोपितों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की राड डाल दी। वह बेसुध हुई तो बोरे में डालकर उसे आश्रम रोड के पास फेंक दिया, जहां पर 18 अक्टूबर की सुबह वह बदहवास हालत में मिली। 

भाई के जन्मदिन पर गाजियाबाद आई थी पीड़िता

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपितों के साथ पीड़िता के परिजनों का कोई पुराना प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। गाजियाबाद पुलिस ने पांच में से चार आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि पांचवें आरोपित की तलाश जारी है। आरोपितों की पहचान दिल्ली दुर्गापुरी के शाहरुख, शाहरुख के भाई जावेद, ओरंगजेब, जहीर उर्फ ढोला व दीनू के तौर पर हुई है। सभी आरोपित दुर्गापुरी के ही रहने वाले हैं।

दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

इस पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बुधवार को बताया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे 5 लोग जबरन गाड़ी में उठा ले गए। आरोपितों ने 2 दिन तक युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांगों में राड घुसाई। इस मामले को लेकर SSP गाजियाबाद को नोटिस इश्यू किया है। 

Delhi Crime: केंद्रीय विद्यालय के टायलेट में 11 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, सीनियर छात्रों पर लगा आरोप

Delhi Doctor Suicide: पति से दूरी महिला डाक्टर को नहीं हुई बर्दाश्त, एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर किया सुसाइड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।