विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद के 35 हजार परिवारों की होगी बल्ले-बल्ले, अब घर बैठे खुद ही बना सकेंगे गोल्डन कार्ड

By Madan PanchalEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 10 Sep 2023 01:56 PM (GMT+05:30)

Ayushman Bharat Scheme शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार होने जा रहा है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार होने जा रहा है।

HighLights

  1. आयुष्मान योजना से जुड़ेंगे प्रदेश के 49 लाख परिवार
  2. गोल्डन कार्ड से होता है पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा

गाजियाबाद, मदन पांचाल। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) का विस्तार होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 49 लाख परिवार इस योजना से जोड़े जाएंगे। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है।

परिवारों का डाटा जुटा लिया गया है। इसके साथ ही करीब तीन करोड़ लोगों के गोल्डन कार्ड बन जाएंगे। खास बात यह है कि 13 से 17 सितंबर के बीच योजना का पोर्टल बदलने की भी तैयारी है।

लाभार्थी खुद ही घर बैठे गोल्डन कार्ड बना सकेंगे। विस्तार से गाजियाबाद के 35 हजार परिवारों के करीब दो लाख लोगों के कार्ड बन जाएंगे। शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि जिस परिवार में छह अथवा इससे अधिक सदस्य हैं, उस परिवार को इस योजना से जोड़ने की तैयारी है।

7 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच चलेगा विशेष अभियान

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद बताया कि संयुक्त परिवारों को इस योजना से जोड़ने की सरकार की मंशा है। फिलहाल आय का कोई निर्धारण नहीं किया गया है। 17 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच विशेष अभियान चलाकर नए परिवारों के सभी सदस्यों के कार्ड बनाए जाएंगे।

Modi Govt 9 Years Success: पीएम मोदी की वो 9 योजनाएं, जिन्होंने बदली देश की सामाजिक और आर्थिक तस्वीर

Lucknow News: ड‍िप्‍टी CM ब्रजेश पाठक बोले- सभी नागरिकों का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाने में लाएं तेजी

गोल्डन कार्ड से होता है 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा

गोल्डन कार्ड बनने के साथ ही पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा हो जाता है। इस कार्ड को दिखाकर पांच लाख तक का उपचार संभव है। जिले के चार सरकारी एवं 62 प्राइवेट अस्पतालों में कार्ड धारक का निश्शुल्क उपचार होता है।

विगत पांच साल में 23,737 में से 22,187 ने प्राइवेट और 1550 ने सरकारी अस्पतालों में उपचार कराया है। 72 अस्पतालों में निश्शुल्क कार्ड बनाए जा रहे हैं। जन सुविधा केंद्र पर कार्ड बनवाने के लिए तीस रुपये शुल्क देय है।

जिले में आयुष्मान योजना का विवरण

  • कुल लाभार्थी परिवारों की संख्या-1,66,124
  • कुल लाभार्थियों की संख्या- 7,74,998
  • अब तक बनाए गए गोल्डन कार्ड- 2,43,123
  • परिवारों में एक सदस्य का बना गोल्डन कार्ड- 87,180
  • अवशेष लाभार्थियों की संख्या- 51000
  • पांच साल में केवल 33.16 प्रतिशत लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं।
  • 47.52 प्रतिशत परिवार के एक भी सदस्य का कार्ड नहीं बना है।
  • 87180 परिवारों में कम से कम एक गोल्डन कार्ड बन गया है
  • जुलाई माह में 10101 लोगों के कार्ड बनाए गए
  • अगस्त माह में 22321 लोगों के कार्ड बनाए गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।