Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Crime: तमंचा साफ करते समय चली गोली, युवक के पसलियों में जाकर लगी; हालत गंभीर

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 04:57 PM (IST)

    पुलिस तमंचा कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। गांव रोरी के देवेंद्र किसान हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटे सूरज का शनिवार को ही जन्मदिन था। रविवार सु ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में तमंचा साफ करते समय चली गोली।
    गाजियाबाद में तमंचा साफ करते समय चली गोली।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव रोरी में युवक को रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। पुलिस का दावा है कि तमंचा साफ करते समय युवक को गोली लगी। यह तमंचा उसे कुछ दिन पहले खेतों में मिला था। सुबह अपने घर पर था। इसी बीच गोली चलने की आवाज आई। स्वजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस तमंचा कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। गांव रोरी के देवेंद्र किसान हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटे सूरज का शनिवार को ही जन्मदिन था। रविवार सुबह वह अपने कमरे में था। परिवार के लोग बरामदे व अपने कमरों में थे। इस बीच अचानक गोली चलने की आवाज आई। वे दौड़कर सूरज के कमरे में पहुंचे तो सूरज के पेट में गोली लगी मिली। बराबर में तमंचा था। पास में कपड़ा व पानी भी था।

    लोगों ने हाथ में तमंचा देखकर टोका

    कुछ देर पहले ही परिवार के लोगों ने सूरज को हाथ में तमंचा लिए देखकर टोका भी था, लेकिन वह नहीं माना। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और तमंचा जब्त किया। स्वजन से भी पूछताछ की गई। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। मौके पर जाकर छानबीन की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    ये भी पढे़ं- दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर पिस्टल दिखाकर कपल से नकदी और चेन लूटी, चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

    खबरें और भी