विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में कारोबारी ने की खुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली डेडबॉडी

Published: Sun, 20 Apr 2025 11:57 AM (IST)

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक कारोबारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उनका शव उनके घर में ...और पढ़ें

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम। मोहित गुप्ता की फाइल फोटो
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम। मोहित गुप्ता की फाइल फोटो

HighLights

  1. राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेवी विला डे सोसायटी में शनिवार देर रात का मामला
  2. स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेवी विला डे सोसायटी के एक फ्लैट में कपड़ा कारोबारी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। पुलिस का कहना है कि कारोबारी मोहित गुप्ता शनिवार रात घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। देर रात उनका शव फंदे पर लटका हुआ होने की सूचना मिली थी।

कपड़ों का कारोबार करते थे मोहित

पुलिस के मुताबिक कारोबारी ने किन वजहों से खुदकुशी की है इसका पता नहीं चला है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेवी विला डे सोसायटी में मोहित गुप्ता (42 वर्ष) पत्नी कामनी व स्वजन के साथ रहते थे। मोहित गुप्ता कपड़ों का कारोबार करते थे। शनिवार देर रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि मोहित गुप्ता ने आत्महत्या कर ली है।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

मौके पर पहुंची पुलिस को मोहित गुप्ता फ्लैट के अपने कमरे में पंखे से लटके हुए मिले थे। पुलिस ने मोहित गुप्ता को नीचे उतारकर जिला एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को इस दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिसके चलते घटना को लेकर कई बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है।

मामले में परिजनों ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। मकान में किसी का जबरन प्रवेश भी नहीं पाया गया है। मामला आत्महत्या का लग रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।