Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad News: इंदिरापुरम में सड़क पर लड़की से छेड़छाड़, सबके सामने कार में खींचने की कोशिश; लोगों ने बुलाई पुलिस

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 06:28 AM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शुक्र बाजार चौक पर शनिवार देर रात एक व्यक्ति एक लड़की को जबरन कार में खींचने की कोशिश कर रहा था। वहीं उसके सा ...और पढ़ें

    दिरापुरम में लड़की को कार में खींचने की कोशिश, लोगों ने बुलाई पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
    दिरापुरम में लड़की को कार में खींचने की कोशिश, लोगों ने बुलाई पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)

     जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शुक्र बाजार चौक पर शनिवार देर रात एक व्यक्ति एक लड़की को जबरन कार में खींचने की कोशिश कर रहा था। वहीं, उसके साथ वाली महिला उसका विरोध कर रही थी। इसके बाद भी वह मानने को तैयार नहीं था। वहीं, युवती के साथ होती छेड़खानी को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक लड़की नशे में थी। वहीं, कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।