Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad Fire: लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

    By vinit Edited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 12 Jan 2024 08:03 PM (IST)

    गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। दमकल को आग की सूचना मिलने पर दो फायर टेंडर पहुंचे। एफएसओ कोतवाली शेषनाथ य ...और पढ़ें

    गाजियाबाद में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग।
    गाजियाबाद में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। दमकल को आग की सूचना मिलने पर दो फायर टेंडर पहुंचे। एफएसओ कोतवाली शेषनाथ यादव का कहना है कि सुबह चार करीब साढ़े चार बजे आग लगी थी। दमकल ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

    उन्होंने बताया कि लकड़ी का गोदाम रंजन शर्मा का है। इसी गोदाम के बगल में पिन्नी का गोदाम है। एफएसओ का कहना है कि आग लगने के समय गोदाम के अंदर कोई नहीं था। आग लगता देख दमकल को फोन किया गया था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रहा है।

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad: वसुंधरा में विश्वास न्यूज के सेमिनार में प्रतिभागियों ने सीखे फैक्ट चेकिंग के गुर

    इसी हफ्ते हुई थी एक और आगजनी की घटना

    इससे पहले, मंगलवार तड़के कृष्णा जूस कार्नर 80 फुटा रोड शालीमार गार्डन में खाली मैदान में कबाड़ में आग लगी थी। इसकी सूचना मिलते ही फायर स्टेशन साहिबाबाद से दो फायर टैंकर मौके पर पहुंचे। आग की लपटें उठ रही थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया और इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।

    ये भी पढ़ें- गाजियाबाद के इस मशहूर होटल में चल रहा था गंदा काम, पुलिस पहुंची तो कमरे में आपत्तिजनक हाल में मिले युवक व महिलाएं

    खबरें और भी