Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad News: मरने से पहले बनाया वीडियो, फिर चंद मिनटों में दे दी जान; रालोद नेताओं समेत तीन को बताया जिम्मेदार

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 06:39 PM (IST)

    Ghaziabad Suicide Case गाजियाबाद के मुरादनगर में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में म ...और पढ़ें

    गाजियाबाद के मुरादनगर में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
    गाजियाबाद के मुरादनगर में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

    HighLights

    1. मुरादनगर में एक युवक ने की आत्महत्या।
    2. रालोद नेताओं समेत तीन को बताया जिम्मेदार।
    3. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस।

    जागरण संवाददाता, मुरादनगर। थाना क्षेत्र की एवन कॉलोनी में युवक सलीम ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर रालोद नेता सहित तीन लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया।

    मीडिया इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

    उसने मरने से पहले तीनों पर आत्महत्या करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Hathras Satsang Stampede Live: हाथरस हादसे की हर घटनाक्रम पर सीएम योगी की सीधी नजर, मुआवजे का एलान

    पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

    उधर, पुलिस ने इस मामले में तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Hathras Stampede: मृतकों की संख्या 130 के पार, मरने वालों में अधिकतर महिलाएं; CM योगी ने किया मुआवजे का एलान