यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पापा ने तकिए से घोंटा मम्मी का गला', 5 साल के बेटे ने खोला मां के कत्ल का राज, मामा को रोकर बताया वारदात का सच
Ghaziabad Murder Case गाजियाबाद में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। महिला के पांच साल के बेटे ने वारदात का राज खोला है। मासूम बच्चे ने अप ...और पढ़ें

HighLights
- पांच के बच्चे ने अपनी मां की हत्या का राज खोला।
- पुलिस ने आरोपित पति को किया है गिरफ्तार।
- मासूम बच्चे ने मामा को बताया था वारदात का सच।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में मसूरी पुलिस ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपित पति शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी रूखसार उससे अक्सर झगड़ा करती थी। इससे परेशान होकर उसने 19 अगस्त की रात रूखसार का मुंह तकिए से दबाकर हत्या कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त को पिलखुआ के सद्दीकपुरा निवासी इमरान ने मसूरी थाने में सूचना देकर बताया था कि उसकी बहन रूखसार की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप रूखसार के पति शाहनवाज पर लगाया गया था।
मासूम बेटे ने मामा को बताया हत्या का राज
शाहनवाज ने रूखसार के स्वजन को दवा खाने से हुई मौत की जानकारी दी थी जिसके बाद महिला का दफीना कर दिया गया। दो दिन बाद रूखसार के पांच साल के बेटे उजैर ने अपने मामा को बताया कि पापा ने मम्मी के मुंह पर तकिया रखकर मारा था।
पुलिस ने कब्र से निकाला महिला का शव
सूचना के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया। रविवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी आठ वर्ष पूर्व रूखसार से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी झगड़ा करती थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Murder Case: आज सभी झूठ से उठ जाएगा पर्दा! संजय रॉय का चल रहा लाई डिटेक्टर टेस्ट
बताया कि क्लेश समाप्त करने के लिए वह कुछ महीने अपनी ससुराल में भी रहा। पांच महीने से वह मसूरी के मुगल गार्डन इलाके में रह रहा है। घटना वाली रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी।