विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म अभिनेता राजेश खट्टर कोरोना पॉजिटिव, गाजियाबाद के अस्पताल में चल रहा है इलाज

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 14 Apr 2021 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 06:26 PM (IST)

फिल्म अभिनेता राजेश खट्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा ...और पढ़ें

फिल्म अभिनेता राजेश खट्टर की फाइल फोटोः सौ. Rajesh Khatta के इंस्टाग्राम से
फिल्म अभिनेता राजेश खट्टर की फाइल फोटोः सौ. Rajesh Khatta के इंस्टाग्राम से

गाजियाबाद [धनंजय वर्मा]। कोरोना संक्रमण लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। फिल्म अभिनेता राजेश खट्टर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में परेशानी, बुखार, उच्च रक्त चाप की समस्या है। डाक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुज अग्रवाल का कहना है कि 11 अप्रैल को राजेश खट्टर बुखार, सांस लेने में तकलीफ, गला खराब होने की वजह से यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी कोरोना जांच भी की गई थी। वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राजेश खट्टर को उच्च रक्तचाप की भी बीमारी है।

कोविड प्रोटोकाल के अनुसार एंटी वायरल थैरेपी और बीच - बीच में उन्हें आक्सीजन भी दी जा रही है। डाक्टरों का पैनल उनके इलाज में जुटा है। राजेश खट्टर बालीवुड व हालीवुड की दर्जनों फिल्मों में काम कर चुके हैं। बालीवुड की सूर्यवंशम, डान-2, जय वीरू, प्रिंस, खिलाड़ी-786, रेस-2 समेत अन्य फिल्मों में राजेश खट्टर अभिनय कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने हालीवुड समेत तमिल फिल्मों में भी अपना अभिनय दिया है। राजेश खट्टर एक भारतीय अभिनेता होने के साथ पटकथा लेखक और डबिंग कलाकार भी हैं। राजेश खट्टर अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी और उर्दू भाषा में दक्षता रखते हैं।

ये भी पढ़ेंः नोएडा और गाजियाबाद में नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव, 15 मई तक रहेंगे बंद रहेंगे स्कूल

 

बता दें कि मंगलवार को जिला महिला अस्पताल की एक चिकित्सक समेत 199 नए संक्रमित मिले हैं। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर निगम के दो कर्मचारी और संविदा पर रखे गए लैब टेक्नीशियन की जांच रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 28,580 हो गई है। 1,063 सक्रिय मरीज हैं। 52 लोगों ने कोरोना को मात दी है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 27,399 हो गई है। मरने वाले संक्रमितों की संख्या 104 पर पहुंच गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।