Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गोवा-कोलकाता के बाद गाजियाबाद से बेंगलुरु के लिए भी सीधी उड़ान शुरू, पहले दिन 173 यात्रियों ने किया सफर

    Updated: Mon, 03 Mar 2025 12:48 PM (IST)

    Hindon Airport to Bengaluru Flight गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से गोवा और कोलकाता के बाद बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन 1 ...और पढ़ें

    हिंडन एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री। फोटो सौ.- जागरण
    हिंडन एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री। फोटो सौ.- जागरण

    HighLights

    1. Hindon Airport: पहले दिन निर्धारित समय से देरी से आई और गई फ्लाइट
    2. दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद समेत अन्य स्थानों से आ जा रहे हैं यात्री
    3. यात्रियों को लेने आए लोगों ने कहा- लगाया जाए डिस्पले और बैठने की हो व्यवस्था

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) सिविल टर्मिनल से गोवा और कोलकाता के बाद रविवार को बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू हुई। पहले दिन 173 यात्रियों ने सफर किया। उड़ान अपने निर्धारित समय से देरी से आई और गई। वहीं गोवा के लिए सुबह 128 और कोलकाता के लिए 176 यात्रियों ने सफर किया।

    गोवा और कोलकाता के बाद रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु के लिए उड़ान सेवा शुरू हुई। बेंगलुरु से दोपहर 12:40 बजे हिंडन के लिए उड़ान थी। यात्रियों का कहना था कि करीब दो बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी जो करीब साढ़े चार बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंची।

    इस कारण हिंडन एयरपोर्ट से शाम चार बजे बेंगलुरु के लिए जाने वाली फ्लाइट निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से उड़ी। दूसरे दिन गोवा, कोलकाता के लिए यात्री पहुंचे। एयरपोर्ट पर खासी भीड़ यात्रियों की रही।

    एयरलाइंस कंपनी को यहां से उड़ान का अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत अन्य जिलों से लोग यहां पर फ्लाइट पकड़ने के लिए पहुंच रहे हैं।

    यात्रियों ने बताया कैसा रहा अनुभव?

    दिल्ली मयूर विहार फेज एक की रहने वाली लावन्या बेंगलुरु से हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। उनका कहना था कि जब पता चला कि यह पहली उड़ान है तो उन्होंने इसमें टिकट ले लिया। वह काफी खुश हैं कि उन्होंने पहली उड़ान में सफर किया।

    उनके माता पिता उन्हें यहां लेने के लिए पहुंचे थे। हालांकि उनका अनुभव एयरपोर्ट पर पहुंचने का ठीक नहीं रहा। उनके पिता का कहना था कि गूगल मैप पर लोकेशन लगाई थी जो पास के गांव की ओर ले गई। पूछते हुए फिर वह यहां पहुंचे हैं। साइन बोर्ड लगाने चाहिएं।

    खबरें और भी

    बैठने के लिए होनी चाहिए व्यवस्था

    दिल्ली अशोक विहार के रहने वाले उद्यमी महावीर बंसल बेटे को लेकर के लिए हिंडन एयरपोर्ट आए थे। बेंगलुरु से उनके बच्चे यहां आ रहे थे। वह पत्नी के साथ यहां पहुंचे थे। फ्लाइट लेट होने के कारण वह एयरपोर्ट के बाहर ही इंतजार कर रहे थे। उनका कहना था कि यहां पर बैठने की व्यवस्था नहीं है।

    90 वर्षीय मां ने एयरपोर्ट देखने की जिद की

    राजनगर सेक्टर सात के रहने वाले कारोबारी अतुल कोहली की पत्नी बेंगलुरु में रहने वाले बेटी के पास गई थीं। वह घर लौटने के लिए टिकट सर्च कर रही थीं। पता चला कि गाजियाबाद के लिए उड़ान शुरू हुई है। उन्होंने टिकट लिया।

    अतुल ने बताया कि उनकी मां 90 वर्ष की हैं। सन 1980 से गाजियाबाद में रह रहे हैं। रविवार सुबह उनकी मां ने खबर पड़ी की गाजियाबाद का हिंडन एयरपोर्ट शुरू हो गया है। बहू उसी एयरपोर्ट पर आ रही हैं। तो उन्होंने बेटे से हिंडन एयरपोर्ट को देखने के लिए साथ चलने की जिद करने लगीं।

    वह बहुत ही ज्यादा उत्साहित थीं कि जिले में एयरपोर्ट शुरू हो गया है। अतुल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह पहले एक बार वह देख आएं इसके बाद उन्हें साथ लेकर चलेंगे।

    हिंडन एयरपोर्ट से गोवा के लिए जाते चार दोस्त। 

    सुरक्षा कर्मी बढ़ाने को लिखा पत्र, मशीन एक से की गई दो

    हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं बढ़ने और यात्रियों की संख्या बढ़ने से सुरक्षा के इंतजाम भी सख्त किए जा रहे हैं। सुरक्षाकर्मियाें का दावा है कि रविवार को करीब एक हजार यात्री आए और गए। सामान की चेकिंग के लिए पहले एक मशीन चल रही थी। इसे बढ़ाकर दो किया गया है। मौजूदा समय में करीब 70 एसएसएफ के जवान तैनात हैं। उन्हें बढ़ाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है।

    10 मार्च से

    • हिंडन से बेंगलुरु सुबह 08:40 बजे (दूसरी सेवा)
    • बेंगलुरु से हिंडन सुबह 04:45: बजे (दूसरी सेवा)

    22 मार्च से

    • हिंडन से चेन्नई दोपहर 03:10
    • हिंडन से चेन्नई सुबह 09:45
    • चेन्नई से हिंडन सुबह 05:55
    • हिंडन से जम्मू सुबह 09:45
    • जम्मू से हिंडन दोपहर 01:00