यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad News: ऑनलाइन गेमिंग एप पर किशोर का मतांतरण कराने का किया प्रयास, जाने लगा मस्जिद
राजनगर के रहने वाले किशोर के पिता का कहना है कि उनके 17 वर्षीय बेटे ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह पिछले काफी समय से पूरे परिवार के स ...और पढ़ें

HighLights
- घरवालों से चोरी-छिपे मस्जिद जाकर पढ़ने लगा नमाज
- गेमिंग एप पर मतांतरण के लिए उकसाया गया किशोर
- इसी वर्ष पास की है 12वीं की परीक्षा
गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर में रहने वाले एक किशोर के मतांतरण का प्रयास किया गया। उसका मन परिवर्तित कर दिया गया। ऐसे में वह घरवालों से चोरी-छिपे मस्जिद जाकर नमाज पढ़ने लगा।
स्वजन को जब किशोर के मस्जिद जाने का पता चला तो उन्होंने अपने स्तर पर मामले की पड़ताल की और मुंबई के एक व्यक्ति व एक मस्जिद के मौलवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अंदेशा है कि गेमिंग एप पर खेलते हुए उसे मतांतरण के लिए उकसाया गया और आरोपित पूरी दुनिया में ऐसी मुहिम चला रहे हैं।
इसी वर्ष पास की 12वीं की परीक्षा
राजनगर के रहने वाले किशोर के पिता का कहना है कि उनके 17 वर्षीय बेटे ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह पिछले काफी समय से पूरे परिवार के साथ अजीब तरह का व्यवहार कर रहा था। वह रोजाना पांच बजे जिम जाने के लिए निकल जाता था और घंटों बाद वापस आता था।
लैपटाप व मोबाइल में मिली इस्लाम धर्म की सामग्री
शक होने पर उन्होंने बेटे का पीछा किया तो पता चला कि वह संजय नगर की मस्जिद में नमाज पढ़ने जाता है। उन्होंने बेटे से बात की तो उसने कहा कि वह मन से इस्लाम धर्म को स्वीकार चुका है। इस पर उन्होंने उसके लैपटाप व मोबाइल फोन की जांच की तो इनमें इस्लाम धर्म की काफी सामग्री मिली।
खबरें और भी
इनकी जांच में पता चला कि ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से उनके बेटे की पहचान मुंबई के रहने वाले बद्दो नाम के व्यक्ति से हुई थी। दो साल पहले उसने बद्दो से कंप्यूटर के कुछ पार्ट खरीदे थे और इसके एवज में 20 हजार का भुगतान किया था। तब से ही वह बद्दो के प्रभाव में है।
उनका कहना है कि बेटा घंटों तक बद्दो से बात करता है। अन्य नंबरों पर भी उसकी बात होती है। किशोर के पिता का आरोप है कि आरोपितों ने उनके बेटे का मन बदलकर दूसरे धर्म में परिवर्तित कर दिया है और उसका इस्तेमाल देशविरोधी गतिविधियों में किया जा सकता है।
उन्होंने अपने साथ अनहोनी का अंदेशा भी जताया है। उन्होंने बद्दो व संजय नगर सेक्टर-23 स्थित मस्जिद के मौलवी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जागरण विचार
ऑनलाइन गेमिंग के जरिये जानलेवा टास्क दिए जाने के मामले तो पहले सामने आते ही रहे हैं। अब इसके जरिये मतांतरण कराए जाने का गंभीर मामला भी सामने आया है। ऐसे में अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे मोबाइल फोन और लैपटाप पर बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।
यह भी देखें कि बच्चा ऑनलाइन गेम के चक्कर में किसी गलत राह पर तो नहीं चल रहा है। इसके साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों के सामने टास्क वाले किसी ऑनलाइन गेम की चर्चा करने या उसे खेलने से परहेज करना चाहिए।
दिल्ली पुलिस के कर्मी ने दुष्कर्म कर किया निकाह,मतांतरण कराया
उधर, हापुड़ में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने एक महिला से दुष्कर्म कर जबरन निकाह किया। स्वजन संग मिलकर मतांतरण कराया और नाम भी बदल दिया।
इतना ही नहीं, सगे देवर ने भी महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत की बात कहने पर आरोपितों ने बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड की तरह महिला के शरीर के 36 टुकड़े करने की धमकी दी।