Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजपा MLA ने जमीन पर बैठकर बेची सब्जी, खूब वायरल हो रहा VIDEO; विधायक जी को देखते रहे अधिकारी

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 05:41 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुख्य मार्गों पर लगने वाले साप्ताहिक पैठ बाजारों को हटाए जाने के विरोध में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सब्जी का ठिया ...और पढ़ें

    भाजपा विधायक ने जमीन पर बैठकर सब्जी बेची। जागरण फोटो
    भाजपा विधायक ने जमीन पर बैठकर सब्जी बेची। जागरण फोटो

    HighLights

    1. भाजपा विधायक ने साप्ताहिक पैठ बाजार में बेची सब्जी।
    2. मुख्य मार्गों पर लगने वाले साप्ताहिक पैठ बाजार हटाए।

    जागरण संवाददाता, लोनी गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर द्वारा मुख्य मार्गों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को हटाने के आदेश का विरोध करते हुए लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बृहस्पतिवार को नीलम फैक्ट्री सौ फुटा मार्ग पर खुद सब्जी का ठिया लगाकर सब्जी बेची।

    विक्रेताओं में आदेश को लेकर आक्रोश

    इस दौरान उन्होंने ठिया पर अपने नाम की पर्ची लगाकर मटर बेचते हुए विरोध जताया। बीते दिनों गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारियों को मुख्य सड़क पर लगने वाले साप्ताहिक बाजारों पर लगने वाले रेहड़ी पटरी वालों को हटाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद से विक्रेताओं में आदेश को लेकर आक्रोश है। विधायक ने खुद सब्जी का ठिया लगाकर आदेश का विरोध किया।

    उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेहड़ी-पटरी वालों को स्वरोजगार के लिए सहायता दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन गरीबों के पेट पर लात मारने का काम कर रहा है।

    जरूरत पड़ी तो सदन तक लड़ाई को लेकर जाएंगे

    उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि साप्ताहिक बाजारों को जबरन हटाया गया, तो हजारों परिवारों की रोजी-रोटी छिन जाएगी। उन्होंने कहा कि हम किसी भी हाल में गरीबों का हक नहीं छीनने देंगे। ये लोग बीते 20 वर्षों से मेहनत करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। यदि जरूरत पड़ी तो सदन तक लड़ाई को लेकर जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi Chunav में पाकिस्तानी हिंदुओं ने किया मतदान, पहली बार वोट डाल खुशी से झूमे; अपनी ख्वाहिश भी बताई

    विधायक के समर्थन में नारेबाजी की

    वहीं, प्रदर्शन के दौरान स्थानीय सब्जी विक्रेताओं ने विधायक के समर्थन में नारेबाजी की व प्रशासन से अपना फैसला वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि यदि बाजारों को हटाया गया, तो उनके सामने भुखमरी की नौबत आ जाएगी। इस दौरान कई सब्जी विक्रेता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Delhi Chunav: 17 जगह और 70 स्ट्रॉन्ग रूम... EVM के बाहर कड़ा पहरा; पढ़ें कैसे हैं दिल्ली पुलिस के इंतजाम