Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghaziabad: मां और बहन गईं कुत्ता घुमाने, पिता गए थे बाहर; 11वीं के छात्र के साथ हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 08:37 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान बच्चे के पिता बाहर थे जबकि मां और बहन ...और पढ़ें

    मां और बहन गईं कुत्ता घुमाने, पिता गए थे बाहर; छात्र के साथ हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान
    मां और बहन गईं कुत्ता घुमाने, पिता गए थे बाहर; छात्र के साथ हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

    HighLights

    1. नौवीं मंजिल से कूदने से 11वीं कक्षा के छात्र की मौत।
    2. परिजनों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान बच्चे के पिता बाहर थे, जबकि मां और बहन कुत्ते को घुमाने पार्क में गई हुई थी।

    जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक सोसाइटी में मंगलवार देर रात 11वीं कक्षा का छात्र नौवीं मंजिल से नीचे कूद गया। सुरक्षाकर्मी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।

    घर पर अकेला था छात्र

    पुलिस के मुताबिक, इंदिरापुरम की एक सोसाइटी की नौवीं मंजिल पर छात्र परिवार के साथ रहता था। मंगलवार देर रात को बालकनी से नीचे कूद गया। जांच में आया है कि घटना के दौरान वह घर पर अकेला था।

    किसी दोस्त से बातचीत करने के बाद से था परेशान

    मां और बहन कुत्ते को घुमाने के लिए नीचे गई थी। पिता बाहर थे। स्वजन ने पुलिस को बताया कि मोबाइल पर किसी दोस्त से बातचीत करने के बाद वह काफी परेशान था। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

    खबरें और भी

    सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वजन ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। शव स्वजन को सौंप दिया गया।