Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM Yogi in Ghaziabad: गाजियाबाद पहुंचे सीएम योगी, साहिबाबाद RapidX स्टेशन का करेंगे निरीक्षण

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 04:18 PM (IST)

    गाजियाबाद में देश की पहली हाई स्पीड रैपिडएक्स का उद्घाटन होने वाला है। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैपिडएक्स को हरी झंडी दिखाकर उद्घा ...और पढ़ें

    CM Yogi in Ghaziabad: गाजियाबाद पहुंचे सीएम योगी, साहिबाबाद RapidX स्टेशन का करेंगे निरीक्षण
    CM Yogi in Ghaziabad: गाजियाबाद पहुंचे सीएम योगी, साहिबाबाद RapidX स्टेशन का करेंगे निरीक्षण

    HighLights

    1. सीएम योगी पहुंचे गाजियाबाद
    2. साहिबाबाद रैपिडएक्स का करेंगे निरीक्षण

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में देश की पहली हाई स्पीड रैपिडएक्स का उद्घाटन होने वाला है। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैपिडएक्स को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करेंगे, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले जिले का उद्घाटन स्थल का दौरान करने पहुंचे हैं।

    जानकारी के अनुसार, सीएम योगी सीआईएसएफ कैंप से जनसभा स्थल जायजा लेने पहुंचे थे। इसके बाद वह रैपिडएक्स के उद्घाटन स्थल का निरीक्षण करने के लिए निकल चुके हैं। 

    कब होगा रैपिडएक्स का उद्घाटन

    सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को रैपिडेक्स का उद्घाटन करने गाजियाबाद आएंगे, लेकिन बीते दिनों 16 से 19 अक्टूबर के बीच उद्घाटन की चर्चाएं थी।

    हालांकि, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में बताया गया है कि वह वसुंधरा सेक्टर-8 स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। इससे साफ हो गया है कि कार्यक्रम स्थल यही रहेगा।

    यह भी पढ़ें: प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का एक्शन, 13 हॉट स्पॉट के लिए बनाया अलग प्लान; हर जोन में तैनात हो नोडल अधिकारी