विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में डेंगू का आतंक: 5 बच्चे समेत मिले 13 नए मरीज, सर्वे में सौ से ज्यादा घरों में मिला एडीज का लार्वा

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sun, 17 Sep 2023 08:33 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद में शनिवार को 103 मरीजों की जांच करने पर पांच बच्चों समेत डेंगू के 13 नए केस मिले हैं। ...और पढ़ें

गाजियाबाद में डेंगू का आतंक: 5 बच्चे समेत मिले 13 नए मरीज।
गाजियाबाद में डेंगू का आतंक: 5 बच्चे समेत मिले 13 नए मरीज।

HighLights

  1. गाजियाबाद में डेंगू का आतंक
  2. जिले में 5 बच्चे समेत मिले 13 नए डेंगू के केस
  3. स्वास्थ्य विभाग टीम को सौ से ज्यादा घरों में मिला एडीज का लार्वा

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद में शनिवार को 103 मरीजों की जांच करने पर पांच बच्चों समेत डेंगू के 13 नए केस मिले हैं। प्रताप विहार और गोविंदपुरम में तीन-तीन नए केस मिले हैं।

इसके अलावा वैशाली,वसुंधरा, क्रासिंग रिपब्लिक, नंदग्राम, प्रेमनगर, शास्त्रीनगर और राजनगर में नए केस मिले हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा.आरके गुप्ता ने बताया कि जुलाई से लेकर अब तक डेंगू के कुल 477 केस मिल चुके हैं। मलेरिया के 19 और स्क्रब टायफस के 15 केस मिल चुके हैं। 161 टीमों ने 130 क्षेत्रों के 4530 घरों का सर्वे किया।

इस दौरान 111 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिलने पर उसे तुरंत नष्ट कराया गया। तीन लोगों को नोटिस दिया गया है। 51 स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है। 79 क्षेत्रों में डेंगू व मलेरिया से बचाव एवं सतर्कता के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम में सबसे अधिक डेंगू के केस मिल रहे हैं। इस क्षेत्र में रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: खूंखार आवारा कुत्तों के आतंक से गाजियाबाद के लोग खौफजदा, एक दिन में 33 मासूमों समेत 223 लोगों को काटा

ओपीडी में पहुंचे बुखार के 513 मरीज

ओपीडी में बुखार के सौ से ज्यादा मरीज पहुंचे हैं। लोगों में खांसी, जुकाम और बुखार तेजी से फैल रहा है। दोनों सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में शनिवार को बुखार के कुल 513 मरीज पहुंचे। जिला एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में कुल 1696 मरीज पहुंचे।

गाजियाबाद में डेंगू का आतंक

सीएमएस डा.मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इनमें 302 बीमार बच्चे और बुखार के 358 मरीज पहुंचे। डेंगू के 13 मरीजों समेत 139 भर्ती हैं। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल की ओपीडी में 918 मरीज पहुंचे। बुखार के 155 मरीजों में से 25 को भर्ती किया गया। सीएमएस डा. विनोद चंद पांडेय ने बताया कि डेंगू के पांच मरीजों समेत 55 मरीज भर्ती हैं।

CHC डासना में पब्लिक हेल्थ लैब का हुआ शिलान्यास

सीएचसी डासना में शनिवार को ब्लाक पब्लिक हेल्थ लैब का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर सीएमओ डा.भवतोष शंखधर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे हैं। जिले के चारों विकास खंड़ों में पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण किया जाना है। मुरादनगर और मोदीनगर में काम चल रहा है। लैब बनने से लोगों को जांच के लिए जिला अस्पतालों में नहीं आना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: शिप्रा सनसिटी पुलिस चौकी में पासपोर्ट सत्यापन के लिए रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का VIDEO वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।