यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghaziabad Fire: एक्सप्रेशन टावर के एक फ्लैट में लगी भीषण आग, परिवार को सुरक्षित निकाला गया
कौशांबी के एक्सप्रेशन टावर के फ्लैट नंबर 709 में मंगलवार रात आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फ्लैट में फं ...और पढ़ें

साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। कौशांबी के एक्सप्रेशन टावर के फ्लैट नंबर 709 में मंगलवार रात 1:30 बजे आग लग गई । अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फ्लैट में फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
.jpg)
आग लगने से घर में रखा सामान फ्रिज, सोफा, बेड सहित अन्य सामान जल गया। जब फ्लैट में आग लगी तो सोसायटी के ऊपर आकाश में धुआं फैल गया। लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर आ गए। आग बुझाने के बाद लोग अपने घरों में गए। अग्निशमन विभाग आग लगने के कर्म की जांच कर रहा है।
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक गंभीर रूप से झुलसा; दमकल की टीम ने पाया काबू
रबर बनाने के फैक्ट्री में लगी आग, पाया काबू
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार दोपहर करीब पौने चार बजे साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र में रबर बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई थी।
सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आसपास की फैक्ट्रियों तक आग पहुंचने से पहले काबू की गई। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र की गली नंबर पांच में एक रबर बनाने की फैक्ट्री है। मंगलवार दोपहर करीब पौने चार बजे फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने पर कर्मचारी बाहर की ओर भागे।
अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। देखते ही देखते आग फैल गई। आग की लपटें तेज उठने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार बन गया। फायर स्टेशन साहिबाबाद से दो गाड़ी लेकर अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे। आग को बुझाने का काम शुरू किया गया।