विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G20 Summit: दुल्हन की तरह सजा गाजियाबाद का एलिवेटेड रोड; अब ट्रांस हिंडन को मेहमानों का इंतजार

By Hasin ShahjamaEdited By: Nitin Yadav
Published: Thu, 07 Sep 2023 05:44 PM (IST)

जी-20 रूट पर काम पूरा कर लिया गया है। अब अधिकारियों को जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ ...और पढ़ें

G20 Summit: ट्रांस हिंडन तैयार, दुल्हन की तरह सजा गाजियाबाद का एलिवेटेड रोड।
G20 Summit: ट्रांस हिंडन तैयार, दुल्हन की तरह सजा गाजियाबाद का एलिवेटेड रोड।

HighLights

  1. दुल्हन की तरह सजा गाजियाबाद का एलिवेटेड रोड
  2. अब मेहमानों का इंतजार कर रहा है ट्रांस हिंडन

गाजियाबाद/साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। जी-20 रूट पर काम पूरा कर लिया गया है। अब अधिकारियों को जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे मेहमानों का इंतजार है। एलिवेटेड रोड को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। बृहस्पतिवार को इस रूट पर किसी स्थान पर काम होता नजर नहीं आया।

हिंडन एयरपोर्ट से लेकर यूपी गेट तक जी-20 रूट पर पौधे रोपित किए गए हैं और फूलदार गमले रखे गए हैं। एलिवेटेड रोड पर लगी तिरंगा लाइट लोगों को आकर्षित कर रही हैं। आशंका है कि रात में भी विदेशी मेहमानों की फ्लाइट आ सकती है। ऐसे में जगह-जगह लगी रंगीन लाइट लगाई गई है।

पीडब्ल्यूडी का अधूरा पड़ा सड़क बनाने का काम पूरा कर लिया है। पीडब्ल्यूडी की दिल्ली सीमा से एयरफोर्स स्टेशन गोल चक्कर तक तीन लेन की सड़क है। विभाग ने केवल दो लेन का ही पुनर्निर्माण किया है। डिवाइडर पर रंगाई तो करा दी है लेकिन पौधे नये सिरे नहीं लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: G20 Summit: आज शाम 7 बजे से गाजियाबाद की सीमाएं होंगी सील, नहीं जा सकेंगे दिल्ली

टाइल्स लगाने का काम भी हुआ पूरा

सड़क के किनारे कई जगह टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। नगर निगम ने टाइल्स लगाने का काम पूरा कर दिया है। इस रूट के पास के नालों को साफ कर दिया गया है। सड़क के किनारे लगातार पानी से छिड़काव किया जा रहा है। रात में भी अधिकारी रूट की देखदेख करेंगे।

फ्लाइट आने की सूचना किसी के पास नहीं

पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों को फ्लाइट आने की जानकारी नहीं दी गई है। उन्हें केवल समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया था।

नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि नगर निगम का काम पूरा हो गया है। अब केवल मेहमानों के आने का इंतजार है। नगर निगम के कर्मचारी पौधों में पानी लगाने, लाइट खराब होने, होर्डिंग हटाने आदि पर नजर रख रहे हैं। यदि कुछ खराब होता है तो उसे तुरंत ही ठीक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: रोक लगाने के बाद भी चल रहा हिंडन एयरपोर्ट के पास निर्माण कार्य, GDA ने G20 की बैठक चलते लगाई थी रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।